मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
जब से भाजपा सरकार केंद्र में सत्ता में आई है, वह हर मोर्चे पर बुरी तरह विफल रही है। हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का सपना दिखाने वाले मोदी, युवाओं को रोजगार देने में विफल रहे हैं और बेरोजगारी एक बड़ी चिंता का विषय है। महंगाई और बेरोजगारी के आंकड़े दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। दिसंबर माह में बेरोजगारी दर 8 प्रतिशत से अधिक हो गयी है और शिक्षा प्राप्त कर नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के सपने अंधकार मय हो गये हैं। लेकिन मोदी सरकार के पास इस ओर ध्यान देने का समय नहीं है। ऐसी टिप्पणी मुंबई कांग्रेस स्लम सेल के अध्यक्ष और प्रवक्ता सुरेशचंद्र राजहंस ने की है। बता दें कि,
देश में युवाओं की संख्या लगभग 65 प्रतिशत है और शिक्षा प्राप्त करने के बाद वे वर्षों से नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण 45 वर्षों में सबसे अधिक बेरोजगारी बढ़ी हुई है। नए रोजगार पैदा नहीं हो रही हैं, उलटे नौकरियाँ ख़त्म हो रही हैं। राजहंस ने यह भी कहा कि नोटबंदी और जीएसटी के गलत क्रियान्वयन के कारण एक ओर रोजगार देने वाला क्षेत्र बर्बाद हो रहा है, वहीं दूसरी ओर निजीकरण के नाम पर सार्वजनिक उद्यमों को बेचा जा रहा है।
फोटो AI वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में…
मिर्जापुर में शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा से अशोभनीय हरकत का आरोप, स्कूल जाने से…
डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…
Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…
फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…
कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…