तीन दिन गोरखपुर में रहेंगे आरएसएस प्रमुख, कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे मंथन

गोरखपुर में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का तीन दिवसीय प्रवास, सामाजिक सद्भाव और संगठनात्मक मंथन पर रहेगा फोकस


गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 14 फरवरी 2026 को गोरखपुर पहुंचेंगे। उनका यह तीन दिवसीय प्रवास संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रवास के दौरान वे सामाजिक सद्भाव, प्रमुख जन संवाद और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक मंथन जैसे अहम कार्यक्रमों में सहभाग करेंगे। संघ पदाधिकारियों के अनुसार सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. मोहन भागवत गोरखपुर आगमन 14 फरवरी 2026 की सायंकाल होगा। वे तारामंडल स्थित बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यह प्रवास न केवल संगठनात्मक दृष्टि से बल्कि समाज में सामाजिक समरसता और एकता के संदेश को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें – गोरखपुर में विद्यार्थियों से रू-बरू हुईं नासा साइन्टिस्ट, अन्तरिक्ष कार्यशाला में दिया सफलता का संदेश

सामाजिक सद्भाव बैठक में देंगे एकता का संदेश
प्रवास के दूसरे दिन 15 फरवरी 2026 (रविवार) को प्रातः 9:30 बजे से सामाजिक सद्भाव बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में गोरक्ष प्रांत से विभिन्न जाति, वर्ग और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख लोग शामिल होंगे। आरएसएस सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत इस अवसर पर समाज में पारस्परिक विश्वास, सहयोग और सद्भाव को सुदृढ़ करने पर अपने विचार साझा करेंगे।
प्रमुख जन गोष्ठी में बुद्धिजीवियों से संवाद
इसी दिन दोपहर 3:00 बजे से प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें शिक्षा, उद्योग, सेवा, धर्म और सामाजिक जीवन से जुड़े गणमान्य नागरिक भाग लेंगे। डॉ. मोहन भागवत गोरखपुर प्रवास के दौरान इस गोष्ठी में समाज के विभिन्न घटकों के बीच समन्वय और रचनात्मक सहभागिता पर विशेष जोर देंगे। सामाजिक विषयों पर सार्थक संवाद इस कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता होगी।

ये भी पढ़ें – बुधवार का राशिफल: गणेश कृपा से कौन सी राशि होगी मालामाल?

कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक मंथन
प्रवास के तीसरे दिन 16 फरवरी 2026 को प्रातः 9:30 बजे से कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। इसमें जिला टोली, विभाग टोली और प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहेंगे। बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत अब तक संपन्न कार्यक्रमों की समीक्षा तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। संगठनात्मक मजबूती की दृष्टि से इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें – आज का पंचांग : तिथि-नक्षत्र देखकर ही करें शुभ कार्य

कुटुंब स्नेह मिलन में पारिवारिक मूल्यों पर मार्गदर्शन
उसी दिन सायंकाल 5:00 बजे से कुटुंब स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें गोरखपुर महानगर, 20 नगरों, चौरी-चौरा और गोरखपुर ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता, दायित्ववान पदाधिकारी और उनके परिवारजन शामिल होंगे। इस अवसर पर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत कुटुंब प्रबोधन करते हुए पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक संस्कारों की महत्ता पर मार्गदर्शन देंगे।
प्रचार विभाग के अनुसार सभी कार्यक्रमों में सहभागिता पूर्व निर्धारित सूची के अनुसार ही होगी। डॉ. मोहन भागवत 16 फरवरी की रात्रि में गोरखपुर से प्रस्थान करेंगे। संघ पदाधिकारियों का मानना है कि यह प्रवास संगठनात्मक सुदृढ़ता के साथ-साथ सामाजिक समरसता के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने में सहायक सिद्ध होगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

3 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago