गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश, जिला इकाई, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के रोवर्स एवं रेंजर्स अनुभाग द्वारा इस अवसर पर सभी को मतदाता शपथ दिलाई गई तथा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी जिसमे कुलसचिव जिला सचिव, प्रो. शान्तनु रस्तोगी और रोवर्स एवं रेंजर्स, संयोजक प्रो. विनय कुमार सिंह, रोवर्स टीम लीडर डॉ. श्रीप्रकाश सिंह, डॉ. गौरव सिंह ने सयुक्त रूप से हरी झंड़ी दिखाकर रैली रवाना किया।
रैली में छात्र- छात्राओं ने तख्ती लगे स्लोगन पर नारा लगाते हुए आओ मिलकर अलख जगयें शत-प्रतिशत मतदान करायें, पहले मतदान-फिर जलपान, बनो देश के भाग्यविधाता अब जागो प्यारे मतदाता के साथ रोवर्स एवं रेंजर्स अनुभाग से होते हुए विश्वविद्यालय गेट से जिलाधिकारी चौक होकर रोवर्स एवं रेंजर्स अनुभाग पर समाप्त हुई। जिसमें राहागिरो, आटो चालक आदि को मतदान आवश्य करने के लिये प्रेरित करते हुए चल रहे थे।
रैली को संबोधित करते हुए कुलसचिव/जिला सचिव ने शपथ दिलाते हुए सभी से मतदान प्रतिशत बढाने के लिये मतदान दिवस तक प्रयास करने का आवाहन किया।
इस अवसर पर प्रो. विनय कुमार सिंह ने मतदाताओ को जागरूक करने के लिये रोवर्स एवं रेंजर्स के प्रयास की प्रशंसा करते हुए लोकतंत्र की मजबूती के लिये अधिकाधिक मतदान होना आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन सूरज चन्द ने किया। रोवर्स एवं रेंजर्स मतदाता रैली में मुख्यरूप से अमन दीक्षित, राजू मौर्या, उत्कर्ष चतुर्वेदी, रोहित सैनी आदि रैली में सहयोग किया।
देशभर की 76 टीमें बनाएंगी रॉकेट और उपग्रह फोटो Ai निर्मित कुशीनगर में विद्यार्थियों की…
🌾 बेमौसम बारिश का कहर! अन्नदाता की बढ़ी चिंता परमेश्वर दयाल मिश्र की रिपोर्ट देवरिया…
शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे इलाज; जांच, दवाएं और कई ऑपरेशन भी मुफ्त! गोरखपुर (राष्ट्र की…
करवा चौथ के दिन दूधिया श्रवण की संदिग्ध मौत! मरने से पहले भाई को किया…
ग्लेशियल झील फटने से हड़कंप! असम-बंगाल पर बाढ़ का खतरा, हजारों लोग सुरक्षित ठिकानों पर…
कसया के शिक्षा विभाग में कथित वसूली का मामला गरमाया! खेलकूद, ऑडिट और एमडीएम रजिस्टर…