संत कबीर नगर लोकसभा क्षेत्र में 52.64 प्रतिशत हुआ मतदान: जिला निर्वाचन अधिकारी

शांतिपूर्ण व सकुशल हुआ सम्पन्न

डीएम व एसपी जनपद मे पूरे दिन भ्रमणशील रहकर मतदान कार्यो एवं शांति व्यवस्था का लेते रहे जायजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। रिटर्निंग आफिसर/जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के छठवें चरण में 62-संतकबीरनगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का मतदान शनिवार को स्वतंत्र, निष्पक्ष, सकुशल एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। मतदान प्रातः 07.00 बजे से मतदान कार्य प्रारम्भ हुआ और निर्धारित समय तक लाइन में लगे मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग सांयकाल तक करके समाप्त हुआ।
62-संतकबीरनगर संसदीय निर्वाचन में सांय 06 बजे तक कुल 52.64 प्रतिशत मतदान हुआ।
62-संतकबीरनगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में सम्मिलित कुल 05 विधानसभा क्षेत्र जिसमें 312-मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में 51.52 प्रतिशत, 313-खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में 52.09 प्रतिशत, 314-धनघटा(अ0जा0) विधानसभा क्षेत्र 53.72 प्रतिशत, 279-आलापुर विधानसभा क्षेत्र में 58.60 प्रतिशत एवं 325-खजनी विधानसभा क्षेत्र में 48.14 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार 62-संतकबीरनगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 52.64 प्रतिशत मतदान हुआ।
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता एवं जनपद के अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी/समस्त जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा प्रातः 06.00 बजे से मतदान समाप्त होने तक जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदान कार्यो, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन आदि का निरन्तर निरीक्षण/जायजा लिया जाता रहा तथा भ्रमणशील रहते हुए जनपद मुख्यालय पर बनाये गये कन्ट्रोल रूम से निरंतर सम्पर्क में रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न बूथो जैसे- पिंक बूथ, युवा बूथ सहित अन्य बूथों का स्थलीय निरीक्षण/भ्रमण करते हुए सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया के दौरान निरंतर निर्वाचन ड्यूटी में लगे अन्य अधिकारियों से मिनट-टू-मिनट अपडेट लेते रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान विकलांग मतदाताओं सहित अन्य मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति प्रेरित भी किया जाता रहा।
आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्ट्रेट परिसर में बनाये गये वेबकास्टिंग रूम व कन्ट्रोल से जनपद के सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी गयी। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक सुरक्षा बल के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बने पोलिंग बूथों का सघन भ्रमण कर पूरे दिन प्रत्येक बिन्दुओं पर पैनी नजर रखे हुए थे। जनपद में मतदान शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि अपने भ्रमण के दौरान सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान समाप्ति के पश्चात सुरक्षा बलों के साथ शील्ड सभी ईवीएम व वीवी पैट तथा बची स्टेशनरी आदि निर्धारित काउन्टर पर जमा कराना सुनिश्चित करें।
मतदान समाप्ति के पश्चात रिटर्निंग आफिसर महेन्द्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा एचआरपीजी कॉलेज में पहुॅचकर बनाये गये स्ट्रॉग रूम का निरीक्षण करते हुए ईवीएम, वीवी पैट, बीयू एवं सीयू को आयोग की गाइडलाइन के अनुसार जमा कराने से सम्बंधित दिशा-निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

🚀 कुशीनगर में अंतरिक्ष का महाकुंभ!आसमान में दिखेगा विद्यार्थियों का दम

देशभर की 76 टीमें बनाएंगी रॉकेट और उपग्रह फोटो Ai निर्मित कुशीनगर में विद्यार्थियों की…

10 minutes ago

छह महीने की मेहनत पर मौसम का प्रहार! भलुअनी के दर्जनों गांवों में खेतों में बिछा धान

🌾 बेमौसम बारिश का कहर! अन्नदाता की बढ़ी चिंता परमेश्वर दयाल मिश्र की रिपोर्ट देवरिया…

1 hour ago

गोरखपुर में लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सलाह

शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे इलाज; जांच, दवाएं और कई ऑपरेशन भी मुफ्त! गोरखपुर (राष्ट्र की…

2 hours ago

भूटान में कुदरत का कहर? GLOF से मचा हड़कंप, NDRF अलर्ट और निचले इलाकों को खाली कराने की तैयारी

ग्लेशियल झील फटने से हड़कंप! असम-बंगाल पर बाढ़ का खतरा, हजारों लोग सुरक्षित ठिकानों पर…

9 hours ago

कुशीनगर में शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप! खेलकूद से ऑडिट तक वसूली का दावा

कसया के शिक्षा विभाग में कथित वसूली का मामला गरमाया! खेलकूद, ऑडिट और एमडीएम रजिस्टर…

9 hours ago