कठुआ में CISF कैंप में जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, चार की मौत से मचा हड़कंप

सांकेतिक

कठुआ (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार शाम केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के कैंप में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी मुद्दे को लेकर दो जवानों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद एक जवान ने कथित तौर पर अपने ही सहकर्मियों पर फायरिंग कर दी। घटना में चार CISF कर्मियों की मौत हो गई।
अधिकारियों के मुताबिक घटना बसोहली क्षेत्र के मशका गांव में स्थित सेवा-तृतीय बिजली परियोजना की सुरक्षा में तैनात CISF कर्मियों के कैंप में हुई। यह इलाका हिमाचल प्रदेश की सीमा के नजदीक स्थित है। विवाद के बाद हुई गोलीबारी में कई जवानों को निशाना बनाया गया, जिसमें चार कर्मियों की जान चली गई।
CISF की ओर से सामने आई जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल रफीक अहमद और कॉन्स्टेबल संदीप कुमार के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा एवं प्रशासनिक अधिकारियों में भी हलचल तेज हो गई। CISF मुख्यालय ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, CISF के महानिदेशक स्वयं जांच की निगरानी कर रहे हैं। घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था, इसे लेकर जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
फिलहाल इस घटना ने सुरक्षा बल के भीतर ही जवानों के बीच हुई हिंसक झड़प को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया की बेटी भावना को डीएम ने दी बड़ी शुभकामना, जापान में तिरंगा लहराने का बढ़ा हौसला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जापान में अक्टूबर 2026 में आयोजित होने वाले पैरा एशियन गेम्स…

18 minutes ago

कैफे-रेस्टोरेंट में हुक्का परोसने पर हाईकोर्ट सख्त, सिर्फ स्मोकिंग एरिया बनाना काफी नहीं

उत्तर प्रदेश में हुक्का बार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्मोकिंग जोन बनाकर भी नहीं…

24 minutes ago

16 वर्षीय लक्ष्मी की मौत के बाद सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर, शव परिवहन व्यवस्था पर सवाल

किशोरी के शव को ‘हल’ पर बांधकर ले जाने की तस्वीर वायरल, व्यवस्था पर उठे…

34 minutes ago

रूस में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की मौत; अमूर क्षेत्र में हादसे से मचा हड़कंप

अमूर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में 29 सितंबर को…

46 minutes ago

पॉक्सो बना वैवाहिक जंग का हथियार तो सुप्रीम कोर्ट ने खींची लक्ष्मण रेखा! न्याय के तराजू पर तीन संवेदनशील मामले

वैवाहिक विवादों में पॉक्सो के संभावित दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश, डोंबिवली पार्षद की…

60 minutes ago

मेज़ों पर पानी का राज़…!

जनता प्यासी, व्यवस्थाओं पर सवाल और पानी की एक-एक बूंद की कीमत पर सवाल उठाती…

1 hour ago