महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा चौक में विभिन्न विद्यालयों में स्थापित बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय चौक और प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर में स्थापित बूथ का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने विद्यालय में चल रहे सुंदरीकरण कार्यों की जानकारी ली और कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने बूथों पर निर्धारित आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया तथा कहा कि बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जाए, ताकि उन्हें कोई असुविधा न होने पाए। उन्होंने चौक प्राथमिक विद्यालय को आदर्श बूथ के रूप में तैयार करने का निर्देश दिया। कहा कि बूथों के लिए निर्धारित चेक लिस्ट के अनुसार विद्यालय की सभी कमियों को ससमय दुरुस्त कराने का निर्देश दिया, ताकि मतदान को सकुशल संपन्न कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम सदर रमेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…
लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…
फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…
सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…
आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…
https://twitter.com/shoaibJamei/status/2102541528044630125?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2102541528044630125%7Ctwgr%5Eac38023a5f57828b40c49625c4d8daf89271bf4b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhasakshi.com%2Fnational%2Fshalimar-bagh-madina-masjid-demolished-in-midnight-delhi-anti-encroachment-drive नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में मंगलवार…