पुल का निर्माण पूरा न होने से सड़क पर आवागमन बाधित

सादुल्लाहनगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क काटकर नहर संचालित करने के तीन वर्ष बाद भी नहर पार करने के लिए पुल का निर्माण पूरा न होने से सड़क पर आवागमन बाधित है। विकास खण्ड रेहराबाजार के गोपलापुर मे सादुल्लाह नगर-खटकनडीह सड़क काटकर तीन वर्ष पूर्व सरयु नहर खण्ड दो इटवा -रजवाहा का संचालन कर दिया गया था जिससे दर्जनों गाँव के लोगों आवागमन बाधित है।
आदेश तिवारी, मनीष, पंकज, विकास, कलीमुल्लाह, अब्दुल मुईद, मोहम्मद फरहान, वीरेंद्र कुमार, राज निषाद, मदन यादव, मोती, तेजे, रघु, शादाब, झिनकन आदि ने बताया कि बार बार पुल निर्माण की मांग पर सात माह पूर्व पुल निर्माण शुरू हुआ था पुल निर्माण का आधा अधूरा निर्माण कार्य छोड़कर कार्यदायी संस्था फरार हो गई पुल निर्माण अधूरा होने से तीन वर्ष से आवागमन बाधित है ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से शीघ्र पुल निर्माण कार्य पूर्ण कराये जाने की मांग की है। एस डी ओ सरयु नहर खण्ड दो सूर्य प्रकाश गौड ने बताया कि पुल निर्माण की निर्धारित समय सीमा जनवरी 2025 है। समय पर पुल निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर कार्यदायी संस्था के विरूद्ध कार्यवाई की जाएगी।

Karan Pandey

Recent Posts

रामगोपाल यादव समेत तीन नामों पर सपा की मुहर! तीसरे प्रत्याशी से राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प

सपा ने उतारे तीन राज्यसभा प्रत्याशी, दो सीटों की स्थिति मजबूत फिर तीसरे उम्मीदवार से…

23 minutes ago

रायबरेली से आया बुजुर्ग फूट-फूटकर रोया, CM योगी ने सुनी पीड़ा और अधिकारियों को दिए आदेश

समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोट दिखाकर बुजुर्ग ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, CM योगी ने…

3 hours ago

गांधी मैदान से निकला आक्रोश मार्च, डाकबंगला पर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अलग-अलग मांगों को…

5 hours ago

नदी में बहकर टापू पर फंसी महिला, ग्रामीण ने अंधेरे में समझ लिया चुड़ैल

फोटो पीड़ित महिला रांची में पति पर पत्नी को नदी में धकेलने का आरोप, रातभर…

5 hours ago

LPU में रातभर तनाव के बाद खुला NH-44, 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात; SIT जांच से खुलेगा कथित दुष्कर्म का राज

फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…

7 hours ago