सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, डीएम ने दिए कड़े निर्देश

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा पूर्व में दिए गए निर्देशों की विभागवार समीक्षा की गई।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने एनएचएआई मार्ग के किनारे झाड़ियों की सफाई, पटरी और नाली की मरम्मत, अवैध कट्स आदि विषयों पर विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका खलीलाबाद और एनएचएआई के प्रतिनिधियों को झाड़ियों की नियमित सफाई सुनिश्चित कराने को कहा।
एआरटीओ और यातायात पुलिस अधिकारी ने अवगत कराया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 194 वाहन मालिकों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं और 1143 वाहनों पर रिफ्लेक्टर पट्टियां लगवाई गई हैं। जिलाधिकारी ने शहरी क्षेत्रों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच के भी निर्देश दिए।
बैठक में डंपिंग यार्ड और टैक्सी स्टैंड से जुड़ी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। नगर पालिका द्वारा नेदुला और इंडस्ट्रियल एरिया में टैक्सी स्टैंड प्रस्तावित कर उच्च स्तर पर भेजा गया है। एनएचएआई मार्ग पर दुर्घटनाओं की स्थिति में एम्बुलेंस की उपलब्धता की पुष्टि की गई, जबकि क्रेन की अनुपलब्धता की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने क्रेन की शीघ्र उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा।
सड़क किनारे नो-पार्किंग व गलत दिशा में खड़े वाहनों के विरुद्ध नियमित जांच और चालान की कार्रवाई के निर्देश देते हुए डीएम ने ट्रैक्टर-ट्रालियों समेत सभी मालवाहक वाहनों के पीछे रेडियम रिफ्लेक्टर पट्टी लगाने का अभियान चलाने को कहा।
डीएम ने सभी प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइट, स्पष्ट संकेतक तथा अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट लगाने पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि ब्लैक स्पॉट्स पर टेबल टॉप रम्बल स्ट्रिप बनाए जाएं और सीट बेल्ट व हेलमेट प्रयोग को लेकर प्रचार-प्रसार अभियान तेज किया जाए। नियमों की अनदेखी करने वालों पर चालान की कार्रवाई

Editor CP pandey

Recent Posts

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

22 hours ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

1 day ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

1 day ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

2 days ago

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

2 days ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

2 days ago