सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन‌ को विधायक व डीएम ने झडीं दिखा कर किया रवाना

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सुरक्षित यात्रा-सुरक्षित जीवन के संकल्प तथा शीत ऋतु में सड़क दुर्घटनाओं व उनसे होने वाली मृत्यु की संख्या में कमी लाये जाने के उद्देश्य के साथ में 15 से 31 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के शुभारम्भ अवसर पर सदर विधायक अनुपमा जायसवाल व जिलाधिकारी मोनिका रानी ने संयुक्त रूप से हरी झंड़ी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता वाहनों को रवाना किया, इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया, उपायुक्त मनरेगा के.डी. गोस्वामी, अधि.अभि. लो.नि.वि. प्रा.ख. प्रदीप कुमार, डिप्टी कलेक्टर अश्वनी पाण्डेय, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन राजीव कुमार व प्रवर्तन के ओ.पी. सिंह सहित अन्य स्टेक होल्डर्स विभागों के अधिकारी व गैर सरकारी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि जागरूकता वाहनों द्वारा नगर के मुख्य चौराहों व प्रमुख स्थानों पर आमजन को यातायात नियमों का पालन करने यथा वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने, सीट बेल्ट का सदैव प्रयोग करने, बिना लाइसेंस के वाहन न चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित सीमा से अधिक गति से वाहन न चलाने, बिना लाइसेंस के वाहन न चलाने, पार्किंग के नियमों का पाचन करने, आवश्यकतानुसार इंडिकेटर्स का प्रयोग करने तथा अपनी लेन में ही वाहन चलाने इत्यादि के बारे में लोगों को जागरूक किया जायेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत

एसएनसीयू में 36 और पीआईसीयू में 20 बच्चे भर्ती, दो कम वजन वाले नवजातों के…

1 hour ago

मानदेय वृद्धि और कैशलेस इलाज की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का आंदोलन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा सहित अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान…

1 hour ago

मुकदमे में नाम आने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, एक घंटे बाद सुरक्षित उतरा

शिकायत पर सुनवाई न होने का लगाया आरोप, सोशल मीडिया पर खुद को बेगुनाह बताते…

1 hour ago

दो दिन मारपीट का आरोप तीसरे दिन गढ़ी थूक चटवाने की कहानी CCTV में नहीं मिला सबूत

पीड़िता के मुकदमे के बीच पुलिस पर नए आरोप, CCTV फुटेज में नहीं मिलने की…

2 hours ago

धान खरीद में तेजी लाने के लिए डीएम सख्त, केंद्र प्रभारियों को दी चेतावनी

102 केंद्रों पर 537 किसानों से खरीदा गया 2,416 मीट्रिक टन धान, लक्ष्य 2.32 लाख…

2 hours ago