अवैध कपड़ा तस्कर को चार पहिया वाहन सहित एसएसबी ने धर दबोचा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। 42वीं  वाहिनी के उप कमान्डेंट पार्थ सारथी रॉय के निर्देशन में  सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी जमुनहा के द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर  चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक समीर कुमार घोष के द्वारा एक गश्ती टीम का गठन किया गया,सुचना के आधार पर नेपाल भारत सीमा के पिलर संख्या 642 से लगभग तीन किलो मीटर भारत की तरफ गश्ती टीम को तैनात किया गया।

जहां सीमा पर एक चार पहिया वाहन आते हुए दिखाई दिया जो नेपाल की तरफ जा रहा था तभी गश्ती टीम के द्वारा वाहन को रोका गया वाहन के चालक से पूछ ताछ किया और पूछ ताछ के दौरान संभावित अभियुक्त अपना नाम आरिफ,उम्र 26 वर्ष,पिता का नाम शरीफ़ अहमद,ग्राम दुर्गापुर,कलवारी, रुपैडीहा बताया,इस क्रम में गश्ती दल के द्वारा पूछ ताछ किया गया और चालक के द्वारा बताया गया की वाहन में कपडे है,जो नेपाल में किसी अंजान व्यक्ति को देना है।
जिसपर जवानों द्वारा बरामद सामान का बिल माँगा गया जो की उसके पास नहीं था उसके तत्पश्चात चालक बार बार माफ़ी मांगने लगा तथा बताया की अधिक पैसे कमाने के लालच में इस सामान को अवैध तरीके से नेपाल ले कर जा रहा हूं बताया वहीं गश्ती दल के द्वारा सामान की तलाशी लिया गया तलाशी के दौरान शर्ट पैंट और साड़ियाँ, सलवार सूट, कपडे का थान, लेडीज अंडरवियर गारमेन्ट्स कपडे का रोल के साथ एक महिन्द्रा पिकप (UP40AT4149) बरामद किया गया।
जिसपर जवानों द्वारा पकड़े समान व पिकअप को सर्वोच्च न्यायलय व मानव अधिकार के निर्देशो का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया,तथा सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरान्त अग्रिम कार्यवाही हेतु कस्टम ऑफिस को सुपुर्द किया गया। गश्ती दल में शामिल एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक सामान्य समीर कुमार घोष सहायक उप निरीक्षक सामान्य बलराम मंडल, मुख्य आरक्षी राम समुज यादव, मुख्य आरक्षी बेदाबर्त दत्ता, आरक्षी सामान्य बिपिन मलिक मुख्य रूप से गश्ती दल में शमिल थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

49 minutes ago

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

1 hour ago

LoC पर आधी रात के बाद सेना का बड़ा एक्शन! कुपवाड़ा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…

2 hours ago

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

3 hours ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

4 hours ago