जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा दुर्घटना में घायल व्यक्ति

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। बीते कुछ दिन पहले हुए सड़क हादसे मे घायल व्यक्ति अली असगर पुत्र जलालुद्दीन निवासी बेलपार थाना सलेमपुर जिसकी सड़क दुर्घटना में पैर तथा कमर सहित कंधे पर गंभीर चोट लगी।स्थानीय लोगो के मुताबिक हादसा इतना भयावह था की घायल व्यक्ति को देखते ही वहा मौजूद लोग घबरा गए।घटना होने के फौरन दो मिनट के भीतर ही नजीदिकी पुलिस चौकी के इंचार्ज दीपक कुमार मौके पर पहुंचे तथा बिना देर किए पांच मिनट के अन्तराल में जैसे तैसे करके सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के लिए भेज दिया परंतु हालत इतनी नाजुक थी तथा चोट काफी गंभीर होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के डॉक्टरों ने फौरन ही देवरिया सदर के लिए रेफर कर दिया।देवरिया सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों के मुताबिक खून काफी बह जाने के कारण । देवरिया सदर अस्पताल के डाक्टरों ने भी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया रेफर का सिलसिला चलता रहा अब घायल व्यक्ति के परिजन गोरखपुर ले गए तथा गोरखपुर के निजी अग्रवाल नाम के अस्पताल में अपने मरीज को भर्ती कराया।आपको बताते चले की दुर्घटना में घायल व्यक्ति असगर पेशे से प्लास्टिक की टब तथा बाल्टी का फेरी का काम करता है तथा जैसे तैसे अपने घर परिवार को चलाता था परिजन के मुताबिक असगर अग्रवाल अस्पताल मे एडमिट हैं तथा अपने जीवन और मृत्यु के बीच जंग लड़ रहा है।असगर के छोटे भाई ने बताया की रिश्तेदारों से तथा कुछ कर्ज लेकर इलाज करा रहा हु लगभग पांच से छह लाख रुपए तक खर्च कर चुका हु अभी इलाज चल रहा है आगे कितना पैसा लगेगा नही मालूम। कोतवाली प्रभारी उमेश बाजपेई द्वारा ये बताया गया की बीते कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना में व्यक्ति घायल हुआ था इलाज कराने के दौरान बीच में समय निकालकर परिजन द्वारा मुझे तहरीर दी गई जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत है आगे की कारवाई की जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सिकंदरपुर में राजनीतिक दलों की बैठक, मतदाता सूची विसंगतियों पर चर्चा

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। SIR (संक्षिप्त पुनरीक्षण) से संबंधित विसंगतियों को दूर करने के उद्देश्य…

4 minutes ago

डिजिटल दौर में खोती जा रही चिट्ठियों की खुशबू

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कभी गांव और शहर की गलियों में डाकिए की साइकिल की…

10 minutes ago

बेलभरिया में अवैध कब्जे से ठप जल निकासी व्यवस्था

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बेलभरिया में सार्वजनिक…

2 hours ago

प्रगति 2.0 बाल उत्सव मऊ: 10 होनहार छात्र-छात्राएं मंडल स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा

‘प्रगति 2.0 बाल उत्सव मऊ’ में कॉमिक पोस्टर और प्रस्तुतीकरण से चमके नौनिहाल मऊ (राष्ट्र…

2 hours ago

सच और झूठ का विकल्प

✍️ डॉ० कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ सच बोलना मानव की मूल प्रवृत्ति है,सच से ही…

3 hours ago

पूर्व उप प्रधानमंत्री डॉ हरीश बुद्धू की विरासत से जुड़ने सिमरातरी पहुंचीं सचिता बुद्धू

हजारीबाग/रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मॉरीशस के पूर्व उप प्रधानमंत्री डॉ हरीश बुद्धू की बेटी…

3 hours ago