महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।आगामी मोहर्रम त्योहार को लेकर सिसवां पुलिस चौकी परिसर में पीस कमेटी, ताजियेदारों और सभासदों की बैठक की गई। जिसमें त्योहार को प्रेम एवं सौहार्द, आपसी ताल-मेल व शासन के मंशानुरूप मनाने की अपील की गई।
शांति कमेटी की बैठक में चौकी प्रभारी बृजभान यादव ने कहा कि त्योहार में खलल डालने वालों की खैर नहीं। मोहर्रम जुलूस के लिए सभी अखाड़ा के लोगो को कहा गया कि दस वालेंटियर्स लोगो का नाम और नम्बर मुहैया करा दे जिससे आपसी सामंजस्य बनाने में मदद मिलेगी। नई परंपरा की शुरूआत कत्तई नहीं होगी।सभासद और गणमान्य लोगों से आग्रह किया कि आपसी ताल-मेल से त्योहार को सकुशल निपटाने में प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में मोहर्रम के अलग-अलग दिनों में निकलने वाले जुलूस को लेकर रूट की चर्चा की गई। इस दौरान शिबू बनारसी, कौशर अली, रियाजउद्दीन,टेनी, मु नसीम सभासद, जितेंद्र वर्मा, हासिम अंसारी, बीरन प्रसाद, रघुबर यादव,सूरज पांडेय, जितेंद्र सिंह, रामसूरत सहित तमाम गणमान्य उपस्थित रहें।
1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…
आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…
महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…
पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…
प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…