युवा शक्ति के द्वारा “द पावर ऑफ यूथ” राष्ट्रीय संस्थान की स्थापना की गई

महाराष्ट्र से नीला सोनी राठोड़ को ट्रस्टी पद पर नियुक्त किया गया

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत की युवा शक्ति के लिए कौशल विकास योजना के तहत अनेक अवसर देश में उपलब्ध किए गए हैं। आज भारत की प्रगति युवा शक्ति के द्वारा दिन दूनी रात चौगुनी हुई है।
अधिक से अधिक युवावर्ग तक देश की कौशल प्रशिक्षण योजनाओं, लघु उद्योग के अवसर उपलब्ध हो इसलिए हरियाणा के समाज सेवक और परशुराम सेना के संयोजक दिनेश कौशिक ने हाल ही में
द पावर ऑफ यूथ संस्था की स्थापना की है। कैथल के निवासी कौशिक इस संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं , और प्रदीप कुमार संस्थापक हैं।
महाराष्ट्र के उत्तर मुंबई की भाजपा प्रचार प्रमुख नीला सोनी राठोड़ द पावर ऑफ यूथ संस्था की ट्रस्टी मनोनित की गई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रजिस्ट्री करवाने के पश्चात मीडिया से बात करते हुए संस्था के अन्य पदाधिकारियों का भी ब्यौरा दिया।
चूंकि संस्था लघु उद्योग और कौशल विकास को प्रोत्साहन देने की योजना है अतः आर्थिक व्यवहार के माहिर ऐसे सोहन लाल शर्मा कोषाध्यक्ष और सचिव के तौर पर अनिल धहोला की नियुक्ति की गई है।
राष्ट्रीय संस्थान होने के कारण भिन्न भिन्न राज्यों से अन्य ट्रस्टी गण का भी समावेश किया गया हैं ।
चंडीगढ़ से अशोककुमार कधीयान, सुरेश शर्मा, पंजाब के लुधियाना से इशांत कुमार को नियुक्ति की गई है।
दिनेश कौशिक के द्वारा दी हुई जानकारी के अनुसार “भारत सरकार की योजनाओं द्वारा युवा शक्ति को समृद्ध करना, रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए हम कटिबद्ध हैं। “
महाराष्ट्र से हमारी नीला बेन सोनी भाजपा की मंझी हुई पदाधिकारी हैं । उनके राजनीतिक संपर्क एवम अनुभवों का लाभ अवश्य द पावर ऑफ यूथ संस्था को मिलेगा ऐसा भी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने विश्वास जताया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

17 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

17 hours ago

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: प्रो. पूनम टंडन

एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…

18 hours ago

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के सूत्र

चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…

18 hours ago

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

19 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…

19 hours ago