ज़ुल्म के खिलाफ़ आवाज़ बुलंद करने का नाम है कर्बला : मौलाना मुहम्मद अब्बास

उतरौला ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार दो मुहर्रम की शाम ग्राम रेहरामाफी के इमाम बारगाह मरहूम हसन जाफ़र में मजलिसे अज़ा का आयोजन किया गया। लखनऊ के मौलाना मुहम्मद अब्बास ने मजलिस को संबोधित करते हुए कहा कि उस समय का अत्यन्त अत्याचारी क्रूर शासक यज़ीद दीन ए इस्लाम में जुआ,शराब व तमाम बुराईयों को दीन का हिस्सा बनाना चाहता था,और इस्लाम को दुनिया से मिटाना चाहता था।पर इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम इस बात पर राज़ी नही हुए। वह नहीं चाहते थे कि उनके नाना के पवित्र मदीने में जहाँ अल्लाह का घर काबा भी है, वहाँ उनका और उनके साथियों का खून बहे,और इस्लाम का अस्तित्व मिट जाए। उन्होंने 28 रजब सन 60 हिजरी को मदीने से बहुत दूर अपने परिवार के साथ कर्बला(इराक़) के अत्यन्त कठिन सफऱ पर निकलने का निर्णय किया।
उनके क़ाफ़िले में छोटे छोटे बच्चों के साथ काली अमारियों में परिवार की औरतें भी थीं। 6 महीने के मुश्किल सफ़र के बाद ये क़ाफ़िला 2 मुहर्रम को कर्बला पहुंचा और अपनी शहादत देकर इस्लाम को बचाया। मजलिस के बाद अंजुमने वफ़ा ए अब्बास के सदस्यों ने नौहाख्वानी और सीनाज़नी कर इमाम को पुरसा पेश किया।
इस अवसर पर अली जाफ़र तौसीफ़ हसन,अब्बास जाफ़र,तौक़ीर हसन,मोजिज़ अब्बास,अली शहंशाह,मुहम्मद आलिम,मुहम्मद राशिद रज़ा,अब्बास,मुहम्मद सालिम,अब्बास,नदीम हैदर,मुहम्मद तालिब, अता अब्बास,अहसन मुर्तुजा,यासूब अब्बास शामिल रहे

rkpnews@desk

Recent Posts

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

14 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

14 hours ago

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: प्रो. पूनम टंडन

एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…

14 hours ago

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के सूत्र

चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…

14 hours ago

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

15 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…

15 hours ago