समय सारणी के अनुसार होगा पुनरीक्षण, ड्राफ्ट निर्वाचन नामावली का प्रकाशन 31 अक्टूबर को

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत एवं नगरीय निकाय)/ जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली का निर्धारित समय सारणी के अनुसार पुनरीक्षण किया जायेगा।
उन्होंने कि ड्राफ्ट निर्वाचन नामावली का प्रकाशन 31 अक्टूबर, ड्राफ्ट के रुप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण तथा दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की तिथि 1 नवंबर से 7 नवंबर, दावे व आपत्तियों का निस्तारण 8 नवंबर से 12 नवंबर तक, दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की पाण्डुलिपियों की तैयारी तथा उन्हे मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्यवाही 14 नवंबर से 17 नवंबर तथा अंतिम रुप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए प्रकाशन की तिथि 18 नवंबर निर्धारित है। सार्वजनिक जानकारी हेतु समस्त कार्यालयों के सूचना पट्ट पर भी यही कार्यक्रम प्रदर्शित कराया जायेगा। मतदाता अपना नाम सम्मिलित किए जाने हेतु 1 से 4 नवंबर तक की अवधि में आयोग की वेबसाइट http://sec.up.nic.in पर भी आनलाईन कर सकते है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अवगत कराया गया है कि नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली तैयार कराकर उनके निर्वाचनों का अधीक्षण, निदेशन एवं नियन्त्रण करना आयोग का संवैधानिक दायित्व है। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में समय सीमा बढ़ायी नहीं जाएगी। निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

वंदे मातरम विधेयक 2026: राष्ट्रीय सम्मान या अनिवार्य देशभक्ति? संसद में घमासान, संविधान पर छिड़ी बड़ी बहस

गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में जुलाई 2026 का मानसून सत्र केवल…

17 hours ago

कांग्रेस के बीना देश में लोकतंत्र सुरक्षित नहीं – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

संगठन को मजबूत करने की कांग्रेसियों ने बनाई रणनीति सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)कांग्रेस की सरकार के…

18 hours ago

समाजवादी छात्र सभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव अश्वनी गौड़ का भव्य स्वागत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी छात्र सभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव अश्वनी गौड़ के प्रथम…

18 hours ago

तख़्त पर बैठी वृद्ध महिला की गिरने से मौत परिजनों मे शोक की लहर

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र बरहज अंतर्गत एक गाँव की वृद्ध महिला की तख्त से…

18 hours ago

राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में बीबीएयू का शानदार प्रदर्शन

प्रथम उपविजेता के साथ 'बेस्ट मेमोरियल' पुरस्कार भी जीता लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव…

18 hours ago

अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी, छह लीटर कच्ची शराब बरामद

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर…

18 hours ago