डी. एम. ने ददरी मेला और छठ पर्व की तैयारियों को लेकर की बैठक

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने आने वाले ददरी मेला और छठ पर्व की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की। बैठक का उद्देश्य ददरी मेला में होने वाली तैयारियों और उसकी सुरक्षा व्यवस्था को पहले से ही मजबूत बनाना था।
जिलाधिकारी ने बताया कि पशुओं में चल रहे लंपी डिजीज के चलते इस बार ददरी मेले में पशु मेला नहीं लगेगा। ददरी मेला अपनी दो बातो के लिए जाना जाता है एक पशु मेला और दूसरा मीना बाजार। लंपी डिजिज के चलते पशु मेला तो नहीं लगेगा लेकिन मीना बाजार की रौनक पहले की तरह ही बनी रहेगी। इस संबंध में उन्होंने ईओ नगरपालिका को निर्देश दिया कि मेले की तैयारी पहले से ही कर ली जाए और वहां पर साफ सफाई की व्यवस्था करा ली जाए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि मेले में स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएं और एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए । विद्युत विभाग को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मेले में प्रकाश की समुचित व्यवस्था हो लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि कहीं भी कटे-फटे तार पड़े ना हो क्योंकि इनसे लोगों को करंट लगने का डर बना रहता है। नगर पालिका को उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगा कर घाटों की सफाई कर ली जाए क्योंकि ददरी मेले और छठ पर्व के दिन लोग भारी मात्रा में घाटों पर स्नान करने के लिए आते हैं। वहां पर महिलाओं के लिए शौचालय, कपड़े बदलने के कैम्प आदि पहले से तैयार कर लिया जाए। साथ ही घाटों पर बैरिकेटिंग कर दी जाए। जिससे कि किसी प्रकार की परेशानी ना हो। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी तहसीलों के एसडीएम भी अपने-अपने तहसील क्षेत्र में घाटों पर साफ सफाई की व्यवस्था करवा लें और कहीं पर भी पशु मेला न लगने दें। जनपद से सटे तहसीलों के उप जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जनपद में कहीं से भी पशु बाहर से ना आने पाए। मेले में आने वाले दुकानदारों को दुकानें आवंटित करते समय पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने मेले की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिया कि सभी सीओ अपने अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दे। साथ ही मेले में पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। लाउडस्पीकर से लोगों को सूचित किया जाता रहेगा। साथ ही खोया-पाया कैंप भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे न केवल मेला परिसर में लगाया जाए बल्कि आने जाने वाले रास्तों, पार्किंग आदि पर भी लगाया जाए। उन्होंने परिवहन विभाग से कहा कि क्योंकि इस बार मेला कोरोना के बाद लग रहा है इस कारण मेले में भीड़ अधिक होगी अतः परिवहन विभाग गाड़ियों की संख्या बढ़ा दे। बैठक में सीएमओ जयंत कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के अतिरिक्त सभी उप जिलाधिकारी, सीओ और विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

3 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

3 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

4 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

4 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

6 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

6 hours ago