राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण के प्रगति की समीक्षा

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l राजकीय मेडिकल कॉलेज कुशीनगर के निर्माण के संबंध में एक आवश्यक बैठक जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य की प्रगति के संदर्भ में समीक्षा की गई। मेडिकल कॉलेज के हो रहे निर्माण कार्य में फरवरी 2023 तक के दिये गए लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण हुए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली गई । निर्माण कार्य मे हो रही देरी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए, प्रोजेक्ट मैनेजर को आगाह किया कि निर्धारित अवधि में यदि कार्य पूर्ण नही हुआ तो पेनाल्टी और बढ़ाई जाएगी, उन्होंने ये भी कहा कि अगले सत्र से मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं शुरू हो जानी चाहिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदाई संस्था द्वारा कार्य में प्रगति,व माहवार दिए गए लक्ष्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण सरकार की महत्वपूर्ण प्राथमिकता वाले कार्यों में शामिल है। यदि ससमय कार्य पूर्ण नहीं होगा,तो कक्षाएं कैसे शुरू की जाएंगी। पूर्व में जिलाधिकारी द्वारा दिये गए निर्देश के क्रम में प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि मानव संसाधन में वृद्धि की गई है, तथा कार्य में गति लाकर कार्य पूर्ण कर लिए जायेंगें। जिलाधिकारी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज निर्माण के कार्यदायी संस्था निर्माण योजना को सही तरीके से क्रियान्वित करें, ताकि एकेडमिक सेशन को समय से शुरू किया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, प्रधानाचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज, व पीएसपी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर तथा अन्य सभी संबंधित गण मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

खसरा–रूबेला टीकाकरण अभियान सफल, बच्चों को लगा एमआर टीका

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी में आयोजित खसरा–रूबेला…

38 seconds ago

होली फ्लाइट टिकट महंगा: पटना-लखनऊ वापसी पर किराया आसमान छू रहा, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से भी महंगा सफर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)होली फ्लाइट टिकट महंगा होना इस बार परदेसियों के लिए…

28 minutes ago

दिसंबर 2026 तक शुरू होगा IGIMS का नया मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) पटना में 1200 बेड का मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल दिसंबर…

31 minutes ago

सुबह सघन चेकिंग: 18 स्थानों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के तहत 19 फरवरी 2026 की…

34 minutes ago

✍️ प्रेम का रंग – त्याग, सहिष्णुता और ईमानदारी की प्रेरक कविता

प्रेम का रंग चढ़ता चला गया,यूँ लगा कि दुनिया हमारी है,त्याग का यत्न जब सीखा…

1 hour ago

बेखौफ चोरों का तांडव: 250 केवी ट्रांसफार्मर न चुरा पाने पर 400 लीटर तेल पार, इलाके की बिजली ध्वस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चुरेब चौराहे पर…

2 hours ago