कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के दृष्टिगत तहसील/विकास खण्ड कप्तानगंज अंतर्गत, ग्राम पिपरा माफी स्थित राज मंदिर ताल जो 134 एकड़ में पांच ग्राम सभा तक फैला है, (300 मीटर चौड़ा व 3 कि0मी0 की लंबाई) का मंगलवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी ने ताल के आसपास की आबादी की जानकारी, खतौनी, नक्शे का अवलोकन आदि किया। जिलाधिकारी ने भूमि की पैमाइश कराने हेतु मौके पर उपस्थित लेखपाल को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी कप्तानगंज को निर्देशित करते हुए बताया कि, आस पास ग्राम सभा की जो जमीन बंजर है, खाली है उसकी सूची बनाएं। जिलाधिकारी ने ताल पर मत्स्य पट्टे की भी जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रधान से जाना कि किस प्रकार के प्रवासी पक्षियों का ताल में आगमन होता है, झील के आसपास मेला, धार्मिक पूजा आदि की भी जानकारी ली गयी। उन्होनें पानी की गहराई की माप भी करवाई।
इस क्रम में जिलाधिकारी ने आस पास के स्थलों का भी निरीक्षण किया। ताल व आस पास के क्षेत्रों के विकास हेतु संबंधित अधिकारियों को, निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने अवैध अतिक्रमण की शिकायत वाले स्थल के संदर्भ में, उपजिलाधिकारी कप्तानगंज मु0 जफर को भूमि पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटाने को निर्देशित किया।उक्त क्षेत्र के विकास हेतु जिलाधिकारी ने डीसी मनरेगा, को टीम लगाकर मिट्टी का कार्य तत्काल शुरू कराने तथा ताल के आसपास पार्क, घाट आदि बनाने को निर्देशित किया, तथा जिला पंचायतराज अधिकारी के द्वारा मौके पर उपस्थित रह कर कार्य कराने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कप्तानगंज मु0 जफर, डीसी मनरेगा, खंड विकास अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सहित अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।
SIT गठित, जांच में 7-8 युवकों के नाम सामने आए; वीडियो प्रसारित करने वालों पर…
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…
ईरान में ‘कोड 100’ अलर्ट की खबर से बढ़ा तनाव, रियाद पर हूती हमले के…
AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…
लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…