शहीदके परिवार को सांत्वाना देने के बाद, अहरौला थाने का किया औचक निरीक्षण

निर्माणाधीन बैरक में घटिया प्लास्टर पर हुए नाराज

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य दोपहर में अहरौला के बिसईपुर गांव पहुंचे, प्रयागराज की घटना में शहीद हुए गनर संदीप निषाद की पत्नी,पिता,भाई से गांव में जाकर मुलाकात की और परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अहरौला थाना पहुंचे जहां एसएचओ योगेंद्र बहादुर सिंह व अन्य स्टाफ के साथ बैठक की अपराध नियंत्रण, अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर का अवलोकन किया और पूरे परिसर का भ्रमण कर निरीक्षण किया, पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया, थाने की रिकार्डो का निरीक्षण संतोषजनक रहा है अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण है लेकिन परिसर में साफ सफाई नहीं है, जिसके लिए निर्देशित किया गया है। थाना परिसर में भोजनालय के नवनिर्माण का अवलोकन किया और उसकी सराहना किये ।वही थाना परिसर में तीन मंजिला निर्माणाधीन बैरक का भी निरीक्षण किया, बैरक के प्लास्टर में अनियमितता देखकर कप्तान भड़क गए और उन्होंने हैंड ओवर की प्रक्रिया रोकने के लिए कहा और रिपोर्ट विभागीय स्तर पर भेजने के लिए निर्देशित किया। वही परिसर में खड़ी जेसीबी को देखकर उसकी भी रिपोर्ट भेजने के लिए कहा और परिसर में इधर उधर खड़ी कबाड जब्त की गई गाड़ियों को देखकर काफी नाराज हुए, गाड़ियों को प्रक्रिया के तहत संबंधित अधिकारी से परमिशन के बाद नीलाम करने के लिए भी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान थाने में हड़कम्प मचा रहा।

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

10 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

10 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

10 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

11 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

11 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

12 hours ago