आपदा से निपटने एवं राहत बचाव की की समीक्षा सम्पन्न

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
गोरखपुर मंडल आयुक्त रवि कुमार एन की अध्यक्षता में वर्ष 2022 बाढ़ अतिवृष्टि की जनपद स्तर पर आपदा से निपटने हेतु एवं राहत बचाव कार्य की समीक्षा इम्पीरियल होटल कुशीनगर में सम्पन्न हुई।
बैठक में आपदा, विद्युत, जिला पंचायती राज विभाग, बाढ़ खण्ड, सिंचाई, जल निगम, पशुपालन, लोक निर्माण विभाग आदि विभागों की जनपद में आपदा व राहत के दृष्टिगत समीक्षा हुई।
आयुक्त ने जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि जहाँ जहाँ पानी नीचे आ गया है, वहाँ छिड़काव, नियमित सफाई, खराब पड़े ,हैंड पम्पो की मरम्मत, छोटे हैंड पम्प के पानी को गरम कर फिर ठंढा कर पीने की जनजागरूकता को निर्देशित किया गया, तथा जिलाधिकारी को ऐसे हर गांव पर एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति जो प्रतिदिन रिपोर्ट दे इसका निर्देश दिया।
आयुक्त द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश पटारिया को निर्देशित किया कि प्रभावित हर गांव में मेडिकल कैम्प का आयोजन किये जाये तथा गॉंव में ए ई एस/ जे ई के मामले को नियमित चेक कर रिपोर्ट प्रेसित किया जाय। वही
अधिशासी अभियंता जल निगम अनुराग गौतम को बाढ़ प्रभावित गाँवो में जल की गुणवत्ता परीक्षण कर उसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को देने को कहा गया, तथा अधिशासी अभियंता बाढ़ खण्ड से बाढ़ की वर्तमान स्थिति के बारे में तथा बाढ़ खण्ड द्वारा किये जा रहे राहत कार्यों की अद्यतन रिपोर्ट ली गयी। आयुक्त द्वारा अधिशासी अधिकारी को दीर्घकालिक रणनीति के तहत कार्य करने का निर्देश दिया गया।इसी क्रम मे अपर जिलाधिकारी ने आयुक्त रवि कुमार एन जी को राहत सामग्री वितरण, कंम्यूनिटी किचेन, बाढ़ शरणालय संबंधी जानकारी दिया।इस अवसर पर जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार, आपदा विशेषज्ञ रवि राय व सभी संबंधित अधिकारीगणों की उपस्थिति रही।

rkpshomnath

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

6 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

7 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

7 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

7 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

7 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

7 hours ago