क्वार्टर फाइनल में पिपरा जटामपुर ने तमकुहीरोड को हराया

तमकुही/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) विकास खंड तमकुही, ग्राम पंचायत सेमरा हर्दोपट्टी में 30 वें दिवाली कप क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मैच में पिपरा जटामपुर की टीम ने तमकुहीरोड को एकतरफा मुकाबले में 52 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। टास हारकर बल्लेबाजी करने आई पिपरा जटामपुर की टीम ने 114 रनों का स्कोर खड़ा किया। 115 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमकुहीरोड की टीम के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। पूरी टीम महज 62 रनों के स्कोर पर आउट हो गई। पिपरा जटामपुर के नकुल ने तीन विकेट लिया। इस प्रकार पिपरा जटामपुर की टीम ने एकतरफा मुकाबले को 52 रनों से जीतकर सेमी फाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया। नकुल मैन आफ दी मैच चुने गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ फूड इंस्पेक्टर इंद्रजीत ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। बैजू सिंह व अनवर ने अंपायरिंग, शीनू सिंह व शिवम सिंह ने स्कोरिंग, राजन सिंह व वीरु ने कमेंट्री की। इस दौरान मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष व प्रधान प्रतिनिधि अंगद रजक, अमित सिंह,आरपी सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, दीपू सिंह, प्रिन्स सिंह, विकास सिंह, प्रदीप, अफसर, अनुज सिंह, सागर, अंकित आदि मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

7 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

7 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

7 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

8 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

8 hours ago