जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नीति आयोग के सूचकांकों की प्रगति कि समीक्षा बैठक संपन्न

नीति आयोग के सूचकांकों में बेहतर प्रयास करते हुए प्रगति लाए जाने का जिलाधिकारी महोदय ने दिया निर्देश

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।आकांक्षात्मक जनपद के लिए नीति आयोग के द्वारा स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, एग्रीकल्चर, स्किल डेवलपमेंट, वित्तीय समावेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में निर्धारित सूचकांक की प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारी श्री अरविंद सिंह द्वारा की गई।
स्वास्थ्य एवं पोषण में निर्धारित सूचकांकों की समीक्षा के दौरान उन्होंने एएनसी जांच के लिए रजिस्टर्ड हुई शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव कराए जाने का निर्देश दिया।शिक्षा क्षेत्र में नीति आयोग के सूचकांक विद्यार्थी एवं शिक्षक अनुपात में प्राइवेट विद्यालय को भी सम्मिलित किए जाने का निर्देश दिया।कृषि क्षेत्र के सूचकांक फसल बीमा योजना एवं माइक्रो इरिगेशन में प्रगति लाए जाने तथा फसल बीमा योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों को आच्छादित किए जाने तथा एग्रीकल्चर क्रेडिट प्रदान किए जाने का निर्देश दिया।इस दौरान उन्होंने स्किल डेवलपमेंट, फाइनेंशियल इंक्लूजन, बेसिक स्ट्रक्चर के सूचकांकों पर समीक्षा की एवं निर्धारित सूचकांकों में प्रगति लाते हुए संतृप्त किए जाने का निर्देश संबंधित को दिया।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य, सीएमओ डॉ सुशील कुमार, जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद्र पाठक,डीसी मनरेगा सतीश पांडे, डीईएसटीओ, अपर डीईएसटीओ राजेश पटेल,बीएसए कल्पना देवी,डीपीओ निहारिका विश्वकर्मा, उपनिदेशक कृषि,जिला कृषि अधिकारी आरपी राणा,डिप्टी आरएमओ नरेंद्र तिवारी व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना, स्लो ओवर रेट पर BCCI का बड़ा एक्शन

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…

4 hours ago

Ballia News: तेज हवा और गेहूं कटाई के बीच दिन में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…

5 hours ago

Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…

5 hours ago

Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…

5 hours ago

वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…

5 hours ago

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

8 hours ago