जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन आरोग्य मेले व चौपाल का होगा आयोजन

सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को आयोजित होने वाले चौपाल कार्यक्रम के सम्बन्ध में दिए आवश्यक निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी सलेमपुर, क्षेत्राधिकारी सलेमपुर, खण्ड विकास अधिकारी भटनी को जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत नोनापार, विकास खण्ड-भटनी, तहसील – सलेमपुर में 19 अगस्त, 2023 को अपराह्न 03 बजे से आयोजित होने वाले चौपाल कार्यक्रम के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिया है।मुख्य विकास अधिकारी ने विभागीय कार्यक्रमों का आयोजन जनसामान्य के लिये किये जाने हेतु स्टाल लगाये जाने एवं योजनाओं से संबंधित जनसामान्य को जानकारी देने हेतु निर्देशित किया है। समस्त संबधित की उपस्थिति ग्राम पंचायत में सुनिश्चित कराने तथा विभाग की योजनाओं की जानकारी जनसामान्य को दिये जाने एवं लिखित रूप से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर तत्काल अवगत कराने का निर्देश उन्होंने दिया।मुख्य विकास अधिकारी ने बताया है कि ग्राम पंचायत नोनापार में जन आरोग्य मेला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमजन का स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड का वितरण आदि की व्यवस्था, सभी प्रकार के ऋण वितरण की व्यवस्था की जाएगी। कृषि संयंत्रों के वितरण की व्यवस्था तथा कृषि फसल बीमा के सम्बन्ध में कृषकों को जानकारी दी जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना / मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ शौचालय, स्वच्छ पेयजल तथा जनसामान्य को उपलब्ध कराए जाने वाले अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विधवा पेंशन / वृद्धावस्था पेंशन / विकलांग पेंशन के कैम्प आयोजित किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा के अन्तर्गत पात्र परिवारों को राशन कार्ड तथा खाद्य सामग्री का वितरण, गरीब बालिकाओं के विवाह हेतु संचालित योजना का लाभ पात्र बालिकाओं को दिये जाने की व्यवस्था, धात्री महिलाओं व कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषाहार वितरण तथा कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रक की टक्कर से सिपाही अर्जुन राम की मौत, पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)चौरी चौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर…

10 minutes ago

देवरिया में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी की बाइट देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया के थाना कोतवाली…

15 minutes ago

समाधान दिवस में एएसपी ग्रामीण ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

पिंक बूथ पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों…

21 minutes ago

देवरिया में सड़क हादसे से मचा हड़कंप, दो मोटरसाइकिलें टकराईं; एक घायल की एक की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे ने…

2 hours ago

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

3 hours ago

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

4 hours ago