आई फ्लू से बचाव हेतु आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सुझाए गए उपाय

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार नेे बताया कि वर्तमान समय में प्रदेश में बारिश बौर मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन के कारण कई तरह की बीमारियां भी फैल रही हैं। इन दिनों आंखों से जुड़ी बीमारी आई फ्लू तेजी से फैल रहा है। इससे बचाव के लिए सभी को सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों को आई फ्लू से सुरक्षा एवं बचाव के लिए दिशा निर्देश दिए हैं। कहा है कि स्वयं के बचाव के साथ दूसरों को भी बचाव का प्रयास किया जाए।जिला आपदा विशेषज्ञ अरूण सिंह ने बताया कि आई फ्लू को पिंक आई या कंजेक्टिवाईटीस भी कहते हैं। यह बारिश के मौसम में होने वाली आंखों की समस्या है। इसे आई फ्लू भी कहते हैं। इसमें आंखों के सफेद हिस्से को संक्रमित कर प्रभावित करता है। इस तरह के ज्यादातर मामले सर्दी खांसी वाले वायरस की वजह से बढ़ते हैं। बरसात में फंगल इन्फेक्शन समेत हवा में प्रदूषण, वातावरण में नमी जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसके अलावा आई फ्लू से पीड़ित लोगों के साथ हाथ मिलाने या गंदे हाथों से आंखों को छूने एवं पीड़ित व्यक्ति के कपड़े प्रयोग करने से फैलता है।

ये हैं आई फ्लू के बीमारी के लक्षण

आपदा विशेषज्ञ अरूण सिंह ने बताया कि आई फ्लू फैलने के लक्षण, लाल सूजन युक्त आंखें हो जाना, आंखों में सफेद रंग का कीचड़ दिखाई देना, आंखों से पानी बहना, आंखों में दर्द होना, आंखों में जलन व खुजली होना, आंखों के आस पास की त्वचा में लाल दाग होना होता है।

बरतें, सतर्कता

आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें तथा हाथ बिल्कुल न मिलाएं। आंखों में जलन होने या लाल होने पर स्वच्छ पानी से धोएं। गंदे हाथों को आंखों के पास न ले जाएं, आंखों को छूने से पहले साफ कपड़े का प्रयोग करें तथा आंखों पर चश्मा जरूर लगाएं। अपनी व्यक्तिगत वस्तुएं जैसे तौलिया, तकिया, कास्मेटिक सामान आदि को किसी से साझा न करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

2 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

3 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

4 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

4 hours ago

विजयादशमी पर सीएम योगी का संदेश: अहंकार का अंत, सत्य की जीत! प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जीवन बदलने का किया आह्वान

फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

4 hours ago