रेवती-दत्तहा मार्ग कीचड़ से बेहाल, आवागमन ठप — हादसे की आशंका गहराई

जनता में आक्रोश, जनप्रतिनिधियों ने उठाई सड़क मरम्मत की मांग

(बलिया से घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट)


बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के रेवती से दत्तहा टीएस बंधे को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की स्थिति इन दिनों अत्यंत दयनीय बनी हुई है। बारिश के चलते सड़क चौड़ीकरण हेतु जनवरी-फरवरी में डाली गई मिट्टी अब खुद लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। करीब तीन से चार किलोमीटर तक सड़क पर लगभग छह इंच मोटी कीचड़ की परत जम गई है, जिससे न केवल आवागमन ठप हो गया है, बल्कि दुर्घटनाओं की भी आशंका लगातार बनी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से रेवती बाजार और अन्य ग्रामीण इलाकों में दैनिक आवाजाही होती है। लेकिन कीचड़ और फिसलन के कारण अब साइकिल, बाइक और पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों और वृद्धजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ में फिसलकर घायल होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, परंतु जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है।
दत्तहा के ग्राम प्रधान राकेश यादव ने बताया कि रेवती से दत्तहा का सड़क संपर्क लगभग टूट चुका है। लगातार बारिश और सड़क पर जमी कीचड़ ने स्थिति को और भयावह बना दिया है। वहीं, दत्तहा पंप कैनाल द्वारा झरकटहा से भाखर-बघमरिया मार्ग को खोदकर अधूरा छोड़ देने से उस क्षेत्र का संपर्क मार्ग भी बाधित हो गया है।
जिला पंचायत सदस्य राजकिशोर यादव ने पीडब्ल्यूडी विभाग और ठेकेदारों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर जनवरी-फरवरी में ही सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया होता, तो आज जनता को यह दिन नहीं देखना पड़ता। विभागीय लापरवाही के कारण जनता का जीवन कष्टमय हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस मार्ग पर अविलंब समुचित मरम्मत कार्य कराया जाए और आवागमन को सुगम बनाया जाए।
स्थानीय लोगों में विभागीय उदासीनता को लेकर गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि जब तक मीडिया में आवाज बुलंद नहीं होती, तब तक जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार सुध नहीं लेते। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

दिल्ली में प्रदर्शन की तपिश तेज, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली; राहुल गांधी की हाई…

3 minutes ago

योग से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्थिरता और आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त: डॉ. एचआर नगेन्द्र

बीबीएयू में भारतीय ज्ञान परंपरा और योग के वैज्ञानिक महत्व पर हुआ विशेष व्याख्यान लखनऊ…

23 minutes ago

गुजरात निकाय चुनाव में BJP का दबदबा बरकरार, गांधीनगर से ओखा तक खिला कमल; AAP का खाता भी नहीं खुला

गांधीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। गुजरात के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने…

27 minutes ago

नारी सशक्तीकरण पर विद्यार्थियों ने बटोरी वाहवाही, पुलिस अधिकारियों ने किया पुरस्कृत

नारी सशक्तीकरण पर विद्यार्थियों ने बटोरी वाहवाही, पुलिस अधिकारियों ने किया पुरस्कृत संत कबीरनगर (राष्ट्र…

33 minutes ago

आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज में कमाल! किडनी का ट्यूमर निकाला, पूरी किडनी बचाकर मरीज को दी नई उम्मीद

फोटो विज्ञप्ति आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। किडनी में ट्यूमर होने पर अक्सर मरीजों को बड़े…

1 hour ago

11 ग्राम प्रहरियों को मोबाइल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, मानदेय बढ़कर ₹3,500 सालाना ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। गांवों की सुरक्षा में दिन-रात जुटे ग्राम प्रहरियों…

2 hours ago