नारी सशक्तीकरण पर विद्यार्थियों ने बटोरी वाहवाही, पुलिस अधिकारियों ने किया पुरस्कृत

नारी सशक्तीकरण पर विद्यार्थियों ने बटोरी वाहवाही, पुलिस अधिकारियों ने किया पुरस्कृत

संत कबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय पुलिस लाइन में ‘सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश’ अभियान के तहत मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण और नारी सुरक्षा पर अपने विचार रखे। वहीं, यातायात जागरूकता रैली निकालकर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में ब्लूमिंग बड्स स्कूल की मेन ब्रांच के विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से नारी सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया। उनके विचारों और प्रस्तुति की उपस्थित लोगों ने सराहना की। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रियम राज शेखर पांडेय और प्रतिसार निरीक्षक राम बली यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को मंच पर पुरस्कृत कर सम्मानित किया। पुलिस अधिकारियों से सम्मान पाकर बच्चों का उत्साह बढ़ा।
इसके पूर्व प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय और पीडी लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने राजेश पांडेय, एनके सिंह, डीसी पांडेय और शक्ति उपाध्याय के निर्देशन में पुलिस लाइन से यातायात जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ बहुमूल्य जीवन की रक्षा की जा सके।

कार्यक्रम के माध्यम से मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

योग से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्थिरता और आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त: डॉ. एचआर नगेन्द्र

बीबीएयू में भारतीय ज्ञान परंपरा और योग के वैज्ञानिक महत्व पर हुआ विशेष व्याख्यान लखनऊ…

38 minutes ago

गुजरात निकाय चुनाव में BJP का दबदबा बरकरार, गांधीनगर से ओखा तक खिला कमल; AAP का खाता भी नहीं खुला

गांधीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। गुजरात के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने…

43 minutes ago

आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज में कमाल! किडनी का ट्यूमर निकाला, पूरी किडनी बचाकर मरीज को दी नई उम्मीद

फोटो विज्ञप्ति आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। किडनी में ट्यूमर होने पर अक्सर मरीजों को बड़े…

2 hours ago

11 ग्राम प्रहरियों को मोबाइल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, मानदेय बढ़कर ₹3,500 सालाना ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। गांवों की सुरक्षा में दिन-रात जुटे ग्राम प्रहरियों…

2 hours ago

गेहूं-सरसों की पैदावार बढ़ाने पर मंथन! आगरा में जुटेंगे अलीगढ़, आगरा और बरेली मंडल के कृषि विशेषज्ञ

किसानों के लिए बड़ी पहल: आगरा में कल जुटेंगे तीन मंडलों के कृषि विशेषज्ञ, रबी…

2 hours ago