सुक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत रिसोर्स पर्सन की जाएगी नियुक्ति

देवरिया /( राष्ट्र की परम्परा)। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया है कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पी०एम०एफ०एम०ई०) के अंतर्गत जिला स्तर पर योजना के लाभार्थियों को हैण्ड होल्डिंग सहायता उपलब्ध कराने के लिए रिसोर्स पर्सन नियुक्त किया जाना है।
रिसोर्स पर्सन के लिए योग्यता के संबंध मे उन्होंने बताया है कि ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय / अन्तर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय / संस्थान से खाद्य प्राधिगिकी / खाद्य इंजीनियरिंग में डिप्लोमा / डिग्री, खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को प्रौद्योगिकी उन्नयन, नये उत्पादों के विकास, गुणवत्ता आश्वासन, खाद्य सुरक्षा प्रबन्धन के सम्बन्ध में परामर्शी सेवाएं प्रदान करने का 3-5 वर्ष का अनुभव, यदि खाद्य प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में योग्य व्यक्ति उपलब्ध न हो तो खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, बैंकिंग / डी०पी०आर० तैयार करने और ट्रेनिंग में अनुभव रखने वाले व्यक्तियों को नियुक्त किया जा सकता है।
रिसोर्स पर्सन एकल उद्योगों एवं समूहों को डी०पी०आर० तैयार करने बैंक से ऋण लेने एफ०एस०एस०ए०आई० के खाद्य मानकों, उद्योग आधार जी०एस०टी० आदि सहित आवश्यक पंजीकरण एवं लाईसेंस प्राप्त करने में सहायता जैसी हैण्ड होल्डिंग सेवाएं प्रदान करेंगे।
प्रत्येक लाभार्थी को उपलब्ध करायी गयी सहायता के आधार पर रिसोर्स पर्सन का भुगतान बैंक से ऋण की स्वीकृति के उपरान्त किया जायेगा। प्रत्येक रिसोर्स पर्सन को प्रति बैंक ऋण स्वीकृति के 20000 रूपये की दर से भुगतान किया जायेगा ।
योजनान्तर्गत रिसोर्स पर्सन के कार्य हेतु इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक अभिलेखों सहित कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी भुजौली कालोनी देवरिया में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते है। किसी अन्य जानकारी हेतु मोबाईल नं0 9451600509, 8542011162, 7703077789, 7985748791 पर किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

10 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

11 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

11 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

12 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

12 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

17 hours ago