धान क्रय केंद्र खुखुंदू का डीएम ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

देवरिया/(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को खुखुंडू स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा क्रय केंद्र पर आने वाले हर किसान का धान अनिवार्य रूप से क्रय करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने पीसीएफ द्वारा संचालित साधन सहकारी समिति केंद्र, खुखुंदू का औचक निरीक्षण किया। केंद्र पर नमी मापक यन्त्र, विनोइंग फैन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा सहित समस्त आवश्यक उपकरण उपलब्ध मिले।
जिलाधिकारी ने बताया कि किसान धान क्रय से जुड़ी शिकायतें टॉल फ्री नंबर 18001800150 तथा जनपद स्तर पर बने कंट्रोल रूम के नंबर 7839565005 पर दर्ज करा सकते हैं। धान खरीद वर्ष 2022-23 में जनपद में 18 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।सामान्य श्रेणी के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रुपये तथा ग्रेड ए के धान के लिए समर्थन मूल्य 2060 रुपये निर्धारित किया गया है। जनपद में कुल 90 धान क्रय केंद्र बनाए गए है।इस अवसर पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी बीसी गौतम, सचिव अरविंद सिंह सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में खूनी संघर्ष! जमीन पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव;…

8 hours ago

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

1 day ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…

1 day ago

छठ पर्व की तैयारियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…

1 day ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

1 day ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

1 day ago