सांस्कृतिक कार्यक्रम के मध्य मना गणतंत्र दिवस

परेड प्रतियोगिता में रॉयल फोर्ट प्रथम, सरस्वती द्वितीय, सीएम राइज व कन्या संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे

चितरंगी/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। 76वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तिरंगा फहराने के बाद देश भर के सभी संस्थाओं में झंडा फहराया गया। इसी क्रम में सिंगरौली जिले के चितरंगी के परेड ग्राउंड में जनप्रतिनिधियों व लोकसेवकों द्वारा तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान चितरंगी ब्लाक में दो अलग-अलग विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित की गई। सबसे पहले विभिन्न विद्यालयों के छात्रों द्वारा परेड किया गया। प्रतियोगिता में रॉयल फोर्ट विद्यालय को प्रथम स्थान मिला। वहीं सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बालिका दल को द्वितीय स्थान जबकि शासकीय सीएम राइज मॉडल स्कूल की बालिका दल व शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की रेड क्रॉस दल को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला। इसके बाद अलग-अलग विद्यालयों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रथम स्थान पर रहा। वहीं शासकीय सीएम राइज मॉडल स्कूल दूसरे स्थान पर रहा जबकि सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तीसरे स्थान पर रहा। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा इसरो व चंद्रयान मॉडल पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। शासकीय सीएम राइज मॉडल स्कूल के छात्रों द्वारा आजादी के संघर्षों से लेकर संविधान निर्माण तक की प्रक्रिया का सजीव मंचन किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा दिए गए बलिदान, हिंदू-मुस्लिम एकता, राष्ट्रीय सद्भावना व संविधान निर्माण की प्रक्रिया सहित आदि का बखूबी मंचन किया गया। इस नृत्य नाटिका पर जनप्रतिनिधियों, मौजूद अतिथियों व गणमान्य लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पारितोष प्रदान किया गया। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आजादी के लिए संघर्ष करने वाले देश के शूरवीरों की अमर गाथा का संपूर्ण चित्र प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले सैकड़ों लोकसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षा क्षेत्र को नई दिशा देने वाले बीआरसीसी संजय मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी मिश्रीलाल सिंह, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सच्चिदानंद पांडेय, सीएम राइज मॉडल स्कूल के प्राचार्य अशोक सिंह बघेल, उप-प्राचार्य पद्माकर मिश्र, कन्या विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक उर्मिलेश पांडेय, उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक बब्बू सिंह, सविता सिंह, संतोष प्रजापति, अपार आईडी के लिए बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक सुमित श्रीवास्तव, शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीएम राइज मॉडल स्कूल के शिक्षक उपेंद्र द्विवेदी व सत्यकाम तिवारी सहित अन्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

2 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने मानवीय निकासी गलियारे की तत्काल स्थापना की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…

3 hours ago

जी.एम. एकेडमी, बरहज को सीबीएसई से 10+2 की मिली मान्यता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…

3 hours ago

रंगों की फुहार में सराबोर हुआ जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब

होली मिलन समारोह में झलकी एकता, उत्साह और आत्मीयता महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के…

3 hours ago

मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवें जुड़े सभी लोगो को होली की शुभकामनाएं दी

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे का वाराणसी मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। होली…

4 hours ago