एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कोजिटो एजुकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित पादरी बाजार क्षेत्र के जंगल धूषण स्थित एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल में रविवार को धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सुरेश चंद्र, कॅरियर काउंसलर पूर्णेन्दु शुक्ल, विद्यालय के चेयरमैन ई. संजीव कुमार, निदेशक राजेश कुमार, सहायक निदेशक संदीप कुमार, करुणा भदानी, स्वाति कुमार, प्रधानाचार्य वीसी चॉको, एडमिनिस्ट्रेटर अफरोज खान ने झंडा फहरा कर किया। विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं ने तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्रगान गाया। इसके बाद छात्रों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चे विभिन्न राजनेताओं व देश के प्रतिनिधियों की वेशभूषा में नजर आए। प्रक्रम्या ने संविधान निर्माण की रूपरेखा प्रस्तुत की। अंशिका लाल ने कविता पाठ किया। अथर्व मानस व शाश्वत ने जर्मन भाषा में देश की आजादी व संविधान का वर्णन किया। राजनंदिनी ने देश के शूरवीरों द्वारा आजादी के लिए किए गए संघर्षों व संविधान निर्माण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। छवि सिंह, शानवी, दृश्या, प्रियदर्शनी, साक्षी, रानू, कृतिका, भूमि, नैन्सी, अंजलि, रोशनी व शिक्षा द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से सराबोर नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। छात्रों द्वारा अंग्रेजों की क्रूरता व भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को उकेरने के लिए नाट्य मंचन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सुरेश चंद्र ने कहा कि 26 जनवरी को ही हमारा संविधान लागू हुआ था। विगत 76 वर्षों से हम यह गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। विद्यालय के चेयरमैन ई. संजीव कुमार ने कहा कि देश की आजादी के बाद कानून व्यवस्था बनाना बड़ी जिम्मेदारी थी।निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि 26 जनवरी सन् 1950 को देश का संविधान लागू किया गया था। सहायक निदेशक संदीप कुमार ने कहा कि देश के संचालन के बुद्धिजीवियों ने संविधान निर्माण किया। निदेशक करुणा भदानी ने कहा कि संविधान निर्माण की प्रक्रिया काफी जटिल थी। प्रधानाचार्य वीसी चाको ने कहा कि किसी भी देश का संविधान उसकी अखंडता संप्रभुता का द्योतक होता है। विद्यालय के शिक्षक आशीष उपाध्याय ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। शारीरिक शिक्षक अजितेश सोलंकी, श्रवण कुमार, डीपी सिंह व मोहसिना खातून ने तिरंगे को सम्मान सहित उतारा।

Karan Pandey

Recent Posts

नेपाल सड़क हादसे के घायलों से मिले डीएम-एसपी, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नेपाल में हुए सड़क हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल लेने…

5 hours ago

पहली बार सैनिक कल्याण भवन में ‘सैनिक बन्धु’ बैठक, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नवनिर्मित सैनिक कल्याण भवन में पहली बार आयोजित ‘सैनिक…

5 hours ago

बीच चौराहे पर दबंगों का हमला, शादी का सामान लूटा, युवक गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मेहदावल…

5 hours ago

बृजेश सिंह ने धर्मपत्नी अन्नपूर्णा सिंह संग लिया बाबा धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)l श्रीजगन्नाथ धाम अस्सी काशी के अध्यक्ष तथा पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह…

5 hours ago

दूसरे सेमीफाइनल में विद्युत विभाग ने रेल सुरक्षा बल को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश में एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी…

5 hours ago

शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के जयघोष के बीच खेला गया रोमांचक फाइनल

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज तहसील क्षेत्र के तेलिया कला में आयोजित मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता…

7 hours ago