मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवें जुड़े सभी लोगो को होली की शुभकामनाएं दी

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे का वाराणसी मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने जनसामान्य से अपील है कि चलती गाड़ी पर गोबर, कीचड़, पत्थर आदि न फेकें। इससे लोको पायलट/गार्ड, यात्री एवं रेलकर्मी घायल हो सकते है। स्टेशन एवं गाड़ियों में स्वच्छता बनाये रखने में रेल प्रशासन को सहयोग करें। यात्रीगण गाड़ियों की छत, कप्लिंग पर बैठकर अथवा पावदान पर लटक कर यात्रा न करें।
स्टेशन पर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिये पैदल उपरिगामी पुल का उपयोग करें। यात्रा के दौरान विस्फोटक एवं ज्वलनशील पदार्थो के साथ लेकर यात्रा न करें तथा किसी भी अपरिचित व्यक्ति से खाद्य सामग्री स्वीकार न करें, इसमें जहर मिला हो सकता है। अपने यात्रा टिकट हेतु दलालों के चंगुल में न फॅसे, यात्रा टिकट सदैव रेलवे टिकट काउन्टर अथवा आई.आर.सी.टी.सी. के वेबसाइट या आई.आर.सी.टी.सी. के अधिकृत एजेन्ट से प्राप्त करें।
प्रमुख नगरों यथा अम्बाला,वलसाड,बांद्रा,आनंद विहार,पुणे,लोकमान्य तिलक टर्मिनल,गोंदिया एवं मुबई सेन्ट्रल इत्यादि के लिये होली विशेष गाड़ियों का संचलन किया जा रहा है। इन गाड़ियों में बर्थ आरक्षित करा कर अपनी यात्रा को सुखद बनावें। यात्रा के दौरान किसी भी सहायता के लिये हेल्प लाइन नम्बर 139 डायल करें। होली विशेष गाड़ियों की जानकारी वाराणसी मंडल के सोशल मीडिया हैंडल एवं रेल वन एप पर उपलब्ध है।

rkpshomnath

Recent Posts

आशा लाइब्रेरी संविधान पर परिचर्चा का आयोजन

संवैधानिक मूल्यों का पालन करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने की दी गयी सीख अधिकार के…

32 minutes ago

गांधी नगर वार्ड को मिली विकास की सौगात, सीसी रोड और नाली निर्माण शुरू

जर्जर सड़क और जल निकासी की समस्या से मिलेगी निजात, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता…

39 minutes ago

विद्यालयों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को दिलाई गई शपथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर…

1 hour ago

कामकाजी पेशेवरों के लिए बीबीएयू में एमबीए का मौका, पंजीकरण शुरू

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

1 hour ago

देवरिया की सड़कों पर सफर या सजा? जाम, गड्ढों और भारी वाहनों ने बढ़ाई जनता की मुसीबत

देवरिया में जाम और जर्जर सड़कों का डबल अटैक! मरीजों की सांसें अटक रहीं, छात्रों…

7 hours ago

खाद्य सुरक्षा से यमुना प्रदूषण तक: जवाबदेही के सवाल पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती

सुप्रीम कोर्ट का फूड कंपनियों पर बड़ा प्रहार! हर पैकेट पर अलग लाल हेक्सागन चेतावनी…

9 hours ago