एसपी के निर्देश पर थाना मुबारकपुर चौकी के, कार्यालय व भोजनालय का नवीनीकरण

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्या द्वारा जनपद के थानो पर भ्रमण के दौरान पुलिसकर्मियों के भोजनालयों में, उत्तम व्यवस्था के लिए जनपद के सभी थाना प्रभारियों को थाना परिसर व भोजनालय का नवीनीकरण कर, पेयजल इत्यादि की उचित व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया था। माह के प्रारंभ में थाना मुबारकपुर, महाराजगंज, बरदह बिलरियागंज, गम्भीरपुर व अतरौलिया पर नवीनीकरण कार्य कराया गया है।
इसी क्रम में 23 फरवरी की शाम थाना मुबारकपुर के कस्बा चौकी का कार्यालय व भोजनालय का नवीनीकरण कराया गया। जिसमें बैठने हेतु फर्नीचर, पेयजल हेतु आर ओ, हाथ धोने हेतु बेसिन, गैस चूल्हा, स्टोर में खाद्य समाग्री हेतु कंटेनर, प्रकाश की व्यवस्था इत्यादि की व्यवस्था की गई।
जिसका उद्घाटन थाने के शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) की उपस्थिति में आरक्षी दिग्विजय पाल द्वारा किया गया।
पुलिसकर्मियों की सुविधाओं हेतु अभियान चलाकर जनपद के बाकी अन्य थानों पर भी भोजनालयों का नवीनीकरण कराया जायेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

20 seconds ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

23 minutes ago

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

19 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

19 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

2 days ago