झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता


रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार के निधन से प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

सुदीव्य कुमार


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुदिव्य कुमार के निधन को अपने लिए व्यक्तिगत क्षति बताया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर भावुक संदेश में कहा कि कुमार उनके लिए केवल वरिष्ठ सहयोगी या राजनीतिक साथी नहीं, बल्कि बड़े भाई की तरह थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके निधन से जीवन में ऐसी कमी पैदा हुई है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।
सोरेन ने कहा कि झारखंड आंदोलन के दौर से ही सुदिव्य कुमार ने झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन के साथ पूरी निष्ठा के साथ काम किया। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने अपना जीवन झारखंड की पहचान, अधिकार और गौरव की लड़ाई को समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘झारखंडियत’ के प्रति कुमार की प्रतिबद्धता और उनका जुझारूपन हमेशा याद किया जाएगा।
झामुमो ने भी सुदिव्य कुमार के निधन को पार्टी, सरकार और पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया। पार्टी की ओर से जारी शोक संदेश में उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
सुदिव्य कुमार पहली बार वर्ष 2019 में गिरिडीह विधानसभा सीट से झारखंड विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उन्हें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का करीबी सहयोगी माना जाता था। पार्टी के भीतर कई महत्वपूर्ण राजनीतिक परिस्थितियों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी।
वर्ष 2024 में भूमि धोखाधड़ी और धनशोधन मामले में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झामुमो के सामने आए राजनीतिक संकट के दौरान भी सुदिव्य कुमार की भूमिका महत्वपूर्ण रही थी।
कुमार हाल ही में कर्नाटक से लौटे थे। वह झारखंड सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए वहां पर्यटन बुनियादी ढांचे के प्रबंधन और विकास के तौर-तरीकों का अध्ययन करने गए थे। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक के पर्यटन मंत्री के. जे. जॉर्ज से मुलाकात कर दोनों राज्यों के बीच पर्यटन और वन प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की थी।
मुख्यमंत्री सोरेन ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुदिव्य कुमार का स्नेह, संघर्ष और झारखंड के प्रति समर्पण हमेशा उनकी स्मृतियों में जीवित रहेगा। उनके निधन से झामुमो के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति में भी एक महत्वपूर्ण स्थान रिक्त हो गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

7 minutes ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

28 minutes ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

50 minutes ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

1 hour ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

2 hours ago

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

20 hours ago