मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुलाकात के बाद हथिनी रणबीरपुर सरवां मार्ग का जिर्णोधार प्रारंभ हो गया है। जिससे आसपास के गांवों के नागरिकों में भारी प्रसन्नता व्याप्त है।
उल्लेखनीय है कि जनपद के हथिनी रणबीरपुर सरवां मार्ग के 3.3 किलोमीटर के जीर्णोद्धार से रतनपुरा विकासखंड के लगभग एक दर्जन ग्राम पंचायतों के नागरिकों का मऊ आने-जाने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। उन्हें नेशनल हाईवे 128 बी पर जोखिमपूर्ण आवागमन करने से निजात मिल जाएगी। रतनपुरा प्रखंड के लोगों को नेशनल हाईवे से जाने पर 24 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है तथा ट्रेलरों के चपेट में आने का भय भी बना रहता है। जबकि हथिनी रणबीरपूर सरवां मार्ग का कायाकल्प हो जाने के बाद रतनपुरा, नगवां, बीबीपुर, सिधवल,पिंडोहरी, मखना,इटौरा चोरपा कलां,मठ मोहम्मदपुर, अरदौना इत्यादि ग्राम पंचायत के नागरिकों को मऊ आवागमन करने की यातायात दूरी काफी कम हो जाएगी जबकि रतनपुर के लोगों को 2 किलोमीटर की बचत होगी। तथा भार वाहको का आमना सामना होने से मुक्ति मिल जाएगी।
इस मार्ग के जीर्णोद्धार के लिए अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष डॉ जय हिंद यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान, प्रमुख समाजसेवी निसार अहमद , प्रदीप कुमार श्रीवास्तव काफी दिनों से जिला प्रशासन से मांग कर रहे थे।
