याद किये गए स्व0 हरिशंकर सिंह उर्फ शाही

सिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

शुक्रवार को राधिका उत्सव बाटिका में सर्वदलीय श्रद्धांजली सभा स्व0 हरिशंकर सिंह (शाही जी) की मनाई गयी जिसमे सभी वक्ताओ ने शाही जी के ब्यक्तित पर प्रकाश डाला । सभी वक्ताओं ने कहा कि शाही जी ने अपने जीवन मे गरीबो की सेवा ही परमो धर्म माना और जीवन मे इसको उतारा ।
श्रद्धांजली सभा मे कांग्रेस, भाजपा, सपा, जदयू, भाकपा माले के नेताओ सभा में शिरकत किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजधारी ने कहा कि भाई स्व0हरिशंकर सिंह जीवन मे संघर्ष को ही अपना रास्ता चुना , और जीवन भर संघर्ष करते रहे। गरीबों की लडाई अधिकारीयो से लड़कर न्याय दिलाने का काम करते थे।
वह हमेशा कहते थे कि दबे कुचले लोग ही हमारे जीवन की धरोहर है, सेवा ही धर्म है जिसको उन्होंने चरितार्थ भी किया। पक्ष के पहाड़ जिसके साथ खड़े हो जाते थे , अंत तक साथ देते थे।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक, भोला सिंह, अरविंद राय, कमलेश कु0 सिंह सचिदानंद तिवारी, सुरेश सिंह, जितेंद्र राय,जयराम पांडेय, मंजय राय, हरि भगवान चौबे, श्री राम चौधरी, राजिक ,मुन्नी लाल यादव,गुड्डू सिंह, विनोद शंकर गुप्ता, सुमन्त मिश्रा ,राघवेन्द्र जी अखिलेश कनॉजिया, छोटक चौधरी, विजय शंकर तिवारी आदि उपस्थित रहे । अध्यक्षता रामप्रीत यादव और संचालन मदन यादव ने किया। अंत मे पुत्र मणिशंकर सिंह मिठू व आयोजक सुमन्त मिश्र ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया ।

rkpshomnath

Recent Posts

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर फोकस, देवरिया में पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…

57 minutes ago

यूपी 2027 की जंग का काउंटडाउन शुरू! टिकट, सहयोगी और संगठन पर भाजपा का बड़ा मंथन

यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…

1 hour ago

मां दुर्गा का वाहन सिंह ही क्यों बना? जानिए तपस्या और शिव-कृपा से जुड़ी अद्भुत कथा

लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…

2 hours ago

20 सितंबर का राशिफल: किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को स्वास्थ्य में बरतनी होगी सावधानी

Ai निर्मित आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से बढ़ेगा आत्मविश्वास, कुछ राशियों को स्वास्थ्य और…

3 hours ago

हाइड्रेशन से लेकर प्रोटीन तक, शरीर को फिट रखने के लिए सुबह से रात तक अपनाएं ये आदतें

सुबह पानी से करें दिन की शुरुआत, मसल्स गेन के लिए कैलोरी और प्रोटीन पर…

4 hours ago

राम-सीता और रावण की कहानी का नया अंदाज, सोनी राजदान ने बताया क्यों खास है ‘रामायण’

‘रामायण’ को लेकर सोनी राजदान का बड़ा बयान, बोलीं- बड़े पर्दे पर ऐसा अनुभव पहले…

4 hours ago