बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों से हिंदूवादी संगठनों में रोष, भारत सरकार को भेजा ज्ञापन

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं तथा अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे शारीरिक, आर्थिक व धार्मिक शोषण व अत्याचारों को लेकर हिंदू रक्षा समिति के तत्वावधान में आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर विशाल आक्रोश प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपा।
हिंदू रक्षा समिति के बैनर तले हिंदू समाज के लोग जूनियर हाई स्कूल परिसर में एकत्रित हुए। जहां से पैदल शांति मार्च निकाला गयाl जो शहर के प्रमुख पर मार्गों पर निकला और राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शैलेश दूबे को सौंपा। शांति मार्च में काफी संख्या में महिलाएं व स्कूली बच्चे भी शामिल हुए जो अपने हाथों में केसरिया पताकाएं व नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे।
ज्ञापन में लिखा गया है कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं तथा अन्य अल्पसंख्यकों व उनके पवित्र पूजा स्थलों पर लगातार हमले हो रहे हैं उत्पीड़न शोषण का मानवीय अत्याचारों से समस्त बांग्लादेशी हिंदू व अन्य अल्पसंख्यक व्यथित व पीड़ित है बांग्लादेश में अराजकता तथा निष्प्रभावी कानून व्यवस्था के कारण अतिवादी जिहादी तत्वों द्वारा बड़े पैमाने पर हिंदुओं का आर्थिक तथा शारीरिक शोषण किया जा रहा हैl
हिंदुओं को लक्ष्य मानकर उनके धार्मिक तथा व्यावसायिक स्थलों पर लूट पर तोड़फोड़ की जा रही है ऐसी घटनाएं बांग्लादेश में प्रायः होती रहती हैंl परंतु ध्वस्त सरकारी व्यवस्था के चलते ऐसी घटनाओं ने वीभत्स रूप ले लिया है। कट्टरपंथी जिहादियों के द्वारा बहन-बेटियों तथा छोटे बच्चों पर भी किये जा रहे कृत्यों के चित्र आदि देखकर संपूर्ण देश का हिंदू जनमानस आक्रोशित है। ज्ञापन के माध्यम से हिंदू रक्षा समिति तथा अन्य हिंदू संगठनों के द्वारा बांग्लादेश में व्याप्त इन अमानवीय अत्याचारों व दुर्वव्यवस्था से पीड़ित हिंदुओं तथा अल्पसंख्यकों के परिवारों व उनके व्यवसायिक, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा तथा संरक्षण की मांग की है।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से जिला प्रचारक अनुपम शिवाय, सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. केसी पांडेय, जिले के तीनों विधायक गण अनिल कुमार त्रिपाठी, अंकुर राज तिवारी व गणेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा श्रीवास्तव, भास्कर मणि त्रिपाठी, सतविंदर पाल जज्जी, शुभम राय, बद्री यादव, सुनीता अग्रहरी, किरन प्रजापति सहित हजारों लोगों ने प्रदर्शन कियाl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

11 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

11 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

11 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

11 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

11 hours ago

जिस घर में गूंज रही थीं पर्व की खुशियां, वहां पसरा मातम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…

11 hours ago