Categories: Uncategorized

संस्कृति और प्रकृति वाहने ने दो देशो के प्रधानमंत्री के सामने दी संगीत की शानदार प्रस्तुति

दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)
कहा जाता है कि होनहार बिरवान के होत है चिकने पात। कहावत सही भी है। एक छोटे से ग्रामीण परिवेश से निकलकर जिस तरह संस्कृति और प्रकृति वाहने ने अपने देश और विदेशों तक अपनी संगीत साधना और संगीत कला से धूम मचा रही है, उससे परिजन ,वारासिवनी और बालाघाट जिलेवासी गौरवान्वित महसूस करते है। हाल ही में हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा मलेशिया के प्रधानमंत्री सेरी अनवर इब्राहीम के सम्मान में हैदराबाद हाउस दिल्ली में संस्कृति-प्रकृति वाहने हाल निवासी उज्जैन द्वारा एवं निशांत शर्मा की सांगीतिक मधूर श्रवणीय जुगलबंदी की प्रस्तुति दी गई। कहा जा सकता है कि भारतीय शास्त्रीय संगीत की महत्ता के लिये यह पवित्र और सात्विक कार्य है। बताया जा रहा है कि इस शानदार संगीत प्रस्तुति पर हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री सेरी अनवर इब्राहिम भी मंत्रमुग्ध हो गए और दोनो बहनों के उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी प्रदान किया और दोनों बहनों से बात भी किया । दो देशो के प्रधानमंत्री के समक्ष अपनी संगीत साधना और संगीत कला का प्रदर्शन करने पर संस्कृति और प्रकृति वाहने भी बेहद उत्साहित और आनंदित है और इस आयोजन का अवसर प्रदान करने के लिए दोनों बहनें एवं वाहने परिवार संगीत नाटक अकादमी दिल्ली एवं पीएमओ हाऊस दिल्ली का ह्रदय से अविस्मरणीय आभार प्रकट करते हैं। हम भी इन दोनों बहनों के उज्जवल और स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना करते हैं और अपेक्षा करते हैं कि भारतीय संगीत को और भी ऊंचाईयों पर लेकर जाएं और भारत की कीर्ति सारे विश्व में फैलाती रहे। बताते चलें कि संस्कृति – प्रकृति वाहने सिकंदरा वारासिवनी निवासी गुरु डी.के. वाहने – सुगरता वाहने की पोत्रियां है। संगीत प्रोफेसर लोकेश वाहने – हेमा वाहने की पुत्री है और पत्रकार मुकेश वाहने, टीआई अरुणा वाहने की भतीजियां है।

rkpshomnath

Recent Posts

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

13 hours ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…

13 hours ago

छठ पर्व की तैयारियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…

13 hours ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

14 hours ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

14 hours ago

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

21 hours ago