अग्नि पीड़ितों में राहत सामग्री वितरित

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

डुहा बिहरा गांव में शुक्रवार को भीषण आग लगने से 9 परिवारों का पूरा सामान जलकर राख हो गया। इस हादसे में पीड़ित परिवारों के घरों के साथ-साथ उनके खाने-पीने का सामान, वस्त्र, बर्तन और जरूरी दस्तावेज भी नष्ट हो गए। चारों ओर सिर्फ़ राख और बेबसी बची थी, लेकिन इस संकट की घड़ी में श्री सारथी सेवा संस्थान उम्मीद की एक किरण बनकर सामने आया।
शनिवार को संस्थान के संस्थापक संजीव गिरी एवं सहयोगी रवि प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की गई। संस्था द्वारा प्रभावित परिवारों को आटा, आलू, सोयाबीन, खाद्य तेल, नमक, हल्दी, मसाले सहित अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे वे तत्काल राहत महसूस कर सकें।
राहत सामग्री वितरण के दौरान संजीव गिरी ने कहा, “हमारा प्रयास है कि हर पीड़ित परिवार को इस कठिन समय में आवश्यक सहायता मिले ताकि वे सामान्य जीवन की ओर लौट सकें। यह केवल सामग्री देना नहीं, बल्कि उनके जीवन में एक आशा की लौ जलाना है।”
संस्था ने न केवल खाद्य सामग्री प्रदान की, बल्कि प्रशासन से यह भी अपील की कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और मुआवज़ा की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।
श्री सारथी सेवा संस्थान समय-समय पर आपदा, निर्धनता व बीमारी जैसी परिस्थितियों में ज़रूरतमंदों की सहायता करता रहा है। संस्थान ने भरोसा दिलाया है कि वह आगे भी समाज सेवा के पथ पर प्रतिबद्धता से कार्य करता रहेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

10 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

10 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

10 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

11 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

11 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

11 hours ago