रक्तदान शिविर का आयोजन

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

शनिवार को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया द्वारा जिला अस्पताल के रक्त कोष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष रेड क्रॉस सोसायटी डॉ संजीव वर्मन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुजीत यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उदघाट्न किया।
डॉ संजीव वर्मन ने जिला अस्पताल एवं इण्डियन रेड क्रास सोसायटी को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी और कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी बलिया इस तरह का आयोजन समय समय पर करती रहती है। रक्तदान सभी को समय समय पर करना चाहिए।
अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ सुजीत यादव ने कहा कि रक्त दान से बड़ा दान कोई नहीं, समाज के प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए।
डॉ राकिफ अख्तर ने कहा कि रेड क्रास की भूमिका सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहती है, चाहे ब्लड डोनेशन कैंप हो, बाढ़ राहत हो, आगजनी हो या ठंढ राहत हो रेड क्रॉस सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहती है।
जिला अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी डॉ रितेश सोनी ने कहा कि ये सभी रक्तदाता महादानी हैं।
जिला समन्वयक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि रक्त दान महा दान है, इससे बड़ा दान कोई नहीं ये हम सभी को करना चाहिए। रक्तदान करके आप कितने लोगों का जीवन बचाते हैं।
रक्त दान करने वालों में प्रथम रक्तदाता भारतेन्दु शर्मा (बेसिक शिक्षा)एवं द्वितीय रक्तदाता रवि कुमार रहे। इन्होंने पहली बार रक्तदान किया एवं अपना अनुभव बताया उन्हें बहुत अच्छा महसूस हुआ आगे भी समय समय-समय पर अपना रक्त दान करेंगे।
संत निरंकारी, एन सी सी एवं अन्य संगठनों से भी महादानियों ने रक्तदान किया।
मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा रेड क्रॉस सोसायटी से शैलेन्द्र पाण्डेय को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर, डॉ दीपक गुप्ता,नितेश पाठक, डॉ वसुंधरा सिन्हा, डॉ अफजल अहमद, डॉ संतोष चौधरी,आर बी यादव, राजेश कुमार, पप्पू यादव, विनय यादव, अर्जुन मिश्रा, श्याम जी सिंह, राजेश कुमार सिंह, कमलेश पाण्डेय,
कुसुम देवी आदि सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से डॉ. निशांत त्रिपाठी की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की मुलाकात, निषाद पार्टी प्रमुख…

1 hour ago

गोरखपुर में साल के अंत तक निषेधाज्ञा, डीएम दीपक मीणा ने जारी किया आदेश; जानिए पूरा मामला

जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा यतीन्द्र मिश्र व अजीत पाण्डेय की रिपोर्ट गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

सरकारी योजनाओं के ऋण आवेदनों का प्राथमिकता से करें निस्तारण : सीडीओ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह…

2 hours ago

हौसलों की रोशनी से जगमगाया गोरखपुर! दिव्य दीपावली मेले में दिव्यांगों की कला ने जीता दिल

CDO ने खुद की खरीदारी; जानिए क्या-क्या रहा खास यतींद्र मिश्र की कलम से गोरखपुर…

2 hours ago

दीपावली पर पटाखा बाजारों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, एसपी ने किया निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली पर्व को सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए देवरिया…

2 hours ago

दिवंगत आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव को पुलिस लाइन में दी गई शोक सलामी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस कार्यालय देवरिया के क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात आरक्षी आदित्य राम…

2 hours ago