सठियाव ने बारीपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नवयुवक क्रिकेट क्लब जमुई द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को बारीपुर और सठियाव की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें सठियाव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बारीपुर को हराकर खिताब अपने नाम किया।

टूर्नामेंट के आयोजकों में सत्य प्रकाश सिंह, पुनीत सिंह, विश्वजीत सिंह, अंकित प्रजापति, मोली मद्धेशिया, आलोक मौर्य, शिवम्, स्वीन, रमज़ान, सम्मी अमित, प्रज्ञानंद सिंह, संदीप सिंह, गोलू और पिंटू यादव शामिल रहे। कुल 16 टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।

सेमीफाइनल मुकाबलों में बारीपुर ने ठाकुर कोडरा को हराकर और सठियाव ने जमुआ नं. 2 सलेमपुर को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल मुकाबले का उद्घाटन समाजसेवी हरिमोहन सिंह द्वारा किया गया।

फाइनल में बारीपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बारीपुर की टीम ने 161 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया। सठियाव की ओर से मजहर और समीर ने पारी की शुरुआत की, लेकिन वे खास कमाल नहीं कर पाए। तीसरे नंबर पर आए राहुल ने 62 रनों की अहम पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सठियाव की टीम की ओर से प्रदीप और विवेक ने 22 रनों की साझेदारी कर मजबूत शुरुआत दी। पूरी टीम ने मिलकर 162 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। बारीपुर की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 135 रन ही बना सकी।

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए शहादत को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

बरहज CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, 10 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…

9 minutes ago

डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

हिसार (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के…

1 hour ago

कहानी के जरिए सीखेंगे यूपी के नौनिहाल, बालवाटिका से मजबूत होगी शिक्षा की नींव

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी के बालवाटिकाओं में ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान, बच्चों…

4 hours ago

बारिश ने बिगाड़ा कोयले का गणित, देश के 57 बिजलीघर संकट में; अब बढ़ाई गई सप्लाई

थर्मल पावर प्लांटों में कोयले का संकट, 57 बिजलीघर क्रिटिकल स्टॉक में; झारखंड की बारिश…

4 hours ago

सुखोई-30MKI की बढ़ेगी हवाई ताकत, दुश्मन के विमानों को दूर से निशाना बनाने की तैयारी

सुखोई-30MKI की ताकत बढ़ाने की तैयारी, PL-15 के जवाब में RVV-BD पर भारत की नजर…

5 hours ago