रिश्ता तार-तार: सूखा पेड़ काटने के विवाद में भाई ने की भाई की हत्या, 3 घायल

हत्यारे हुए फरार पूरे क्षेत्र में छाया मातम मौके पर बड़े पैमाने पर फोर्स तैनात

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )l जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के श्रीनगर सियरहां गांव के मुशरहवा बस्ती निवासी रमेश यादव, सुभाष यादव और कैलाश यादव तीनों सगे भाई है।
क्षेत्र में चर्चा है कि एक सूखे पेड़ के विवाद में सुभाष यादव पुत्र दुबरी और किशन यादव पुत्र सुभाष यादव तथा उनके अन्य परिवार जनों ने टांगी और राड़ से अपने चचेरे भाई और चाचा रमेश यादव पुत्र दुबरी यादव तथा फुलवासी देवी पत्नी रमेश यादव और उनके लड़के पिंटू यादव तथा रिंकू यादव को मार पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया, मारपीट में फुलवासी देवी की एक टांग कट गई है, बाकी लोगों को सर में पैर में हाथ में और सीने में चोट आई है।
ऐसे में ग्रामीणों और परिवार जनों द्वारा घायलों को जिला हॉस्पिटल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान रिंकू यादव की मौत हो गई और बाकी लोगों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसी के साथ उनके बड़े लड़के पिंटू को भी काफी गंभीर चोट आई है
सूचना मिलते ही थाना महराजगंज और थाना जीयनपुर तथा थानाध्यक्ष बिलरियागंज के अलावा एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल भी घटना स्थल पर पहुंच कर मोर्चा सम्भाला लिया है। उधर आरोपित हत्यारे घर छोड़कर फरार होगये।
समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार की तरफ से अभी थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
सारे लोग हॉस्पिटलाइज हैं पूरे गांव में सन्नाटा छाया हुआ है, और मृतक के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

1 day ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

1 day ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

1 day ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago