प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों को पदस्थापन एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

सिद्धार्थनगर(राष्ट्र की परम्परा) रविवार को मिशन रोजगार के अन्तर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा लोक भवन लखनऊ से, वर्चुवल रूप से निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत उ0प्र0 लोक सेवा आयोग द्वारा, चयनित प्रदेश के 1395 प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों को पदस्थापन एवं नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा उ0प्र0 लोक सेवा आयोग, द्वारा चयनित प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापको को बधाई दिया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न बोर्डों द्वारा होने वाली भर्ती प्रक्रिया में, जातिवाद, भ्रष्टाचार को खत्म करते हुये निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चयन की कार्यवाही की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा विगत पांच से साढ़े पांच वर्षों में 5 लाख से अधिक युवाओं को, प्रदेश के अन्दर सरकारी नौकरी देने में सफलता प्राप्त की है। प्रदेश के अन्दर 7 लाख से अधिक उद्यमियों को स्वतः रोजगार के माध्यम से जोड़ने का कार्य किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री द्वारा भारत सरकार के अधीन विभिन्न विभागों में 10 लाख से अधिक नौकरी/रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के अन्दर बेहतरीन कानून व्यवस्था से सुरक्षा, दंगामुक्त प्रदेश बनाने का वातावरण दिया गया। जिससे महिलाए सुरक्षित, सशक्त एवं भयमुक्त होकर कार्य कर सकें। मुख्यमंत्री ने चयनित प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापको को संदेश दिया कि, आप सभी अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का पूरे मनोयोग से निर्वहन करें जिससे अच्छे समाज का निर्माण हो और हमारा प्रदेश उत्तम प्रदेश बने।
एनआईसी सिद्धार्थनगर में विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायन मौर्य एवं जनपद के नवनियुक्त प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों की उपस्थिति में कार्यक्रम का, सजीव प्रसारण दिखाया गया। इसके पश्चात विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा, जनपद सिद्धार्थनगर से प्रवक्ता पद पर चयनित राजन, इमामुददीन, राम केश, पवन कुमार, शिवेन्द्र प्रताप चैधरी, नवीन सोनी, अजय कुमार श्रीवास्तव, देवेश कुमार चतुर्वेदी एवं सहायक अध्यापक पद पर चयनित शिव कुमार, अमरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, हकीमुल्लाह, विपलव कुमार को पदस्थापन एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किया और बधाई दिया गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

सीमा पार बाइक तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त, सोनौली पुलिस ने तीन वाहन चोर दबोचे

जिले के चार थाना क्षेत्रों में हुई वाहन चोरियों का खुलासा- नेपाल में बेच दी…

15 hours ago

35 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया आरक्षी

जैतीपुर थाने में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई विवेचना निस्तारण के नाम पर मांगी…

15 hours ago

उच्च शिक्षा में डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देने हेतु बीबीएयू के शिक्षकों के लिए ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में कंसोर्टियम फॉर एजुकेशनल कम्युनिकेशन (सीईसी)…

16 hours ago

बाढ़ से निपटने को महराजगंज तैयार, चारों तहसीलों में एक साथ हुआ मेगा मॉक ड्रिल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। संभावित बाढ़ आपदा के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित…

16 hours ago

सैनिक बंधु बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में…

16 hours ago

जिला पुस्तकालय के विकास और सुविधाओं के विस्तार पर जोर, समिति बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय समिति…

16 hours ago