बनारस स्टेशन को आधार बनाकर रेड टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के निर्देशन पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक प्रशांत कुमार के नेतृत्व में गुरुवार 02 नवम्बर, 2023 को बनारस स्टेशन को आधार बनाकर पर बस रेड टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 05138 प्रयागराज-मऊ अनारक्षित एक्सप्रेस,12581 नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस,05173 बनारस प्रयागराज रामबाग अनारक्षित एक्सप्रेस,05169 बलिया-प्रयागराज रामबाग सहित विभिन्न गाड़ियों में किलाबन्दी कर सघन टिकट चेकिंग की गई ।
इस टिकट जांच अभियान टीम में सहायक वाणिज्य प्रबंधक प्रशांत कुमार के साथ 10 टिकट जाँच कर्मचारियों एवं रेलवे सुरक्षा बल के आठ जवानों के सहयोग से, सघन टिकट जांच किया गया और बिना टिकट यात्रा करने वाले एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों समेत कुल 60 यात्रियों को पकड़ा गया, और उनसे रेल राजस्व के रूप में रु 11800 (ग्यारह हजार आठ सौ रूपये) जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ा दिया गया । इस टिकट जाँच अभियान में कुल 45 यात्रियों को जुर्माना नहीं चुकाने पर रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष ट्रायल हेतु प्रस्तुत किया गया और जुर्माना अदा करने के पश्चात छोड़ा गया ।
उक्त बस रेड अभियान के दौरान इस खण्ड के स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लम्बी कतार लग गई थी । वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक शेख रहमान ने आम यात्रियों से अपील की है कि यात्री अपनी यात्रा के दौरान स्टेशन अथवा ट्रेनों में साफ-सफाई का ध्यान देवें और उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

33 minutes ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

42 minutes ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

52 minutes ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

1 hour ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

1 hour ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

2 hours ago