बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । करवा चौथ के अवसर पर करवा देकर लौट रहे मिहींपुरवा क्षेत्र के बरूहा निवासी अवध राम पुत्र राम आधार उम्र 62 वर्ष की गायघाट पुल के पास दुर्घटना हो जाने पर मृत्यु हो गईं ।
मालूम हो कि बरूहा निवासी अवध राम पुत्र राम आधार अपनी बेटी को करवा देने भगवानपुर कुर्मी आना गए थे जहां से वह करवा चौथ के सुबह लौट रहे थे रायबोझा चौराहे से ई-रिक्शा पर बैठकर मटिहा मोड आ रहे थे कि रास्ते में ही पीछे से अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे कि वह चालक सहित घायल हो गए लोगों ने उठाकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मिहींपुरवा पहुंचाया जहां अवध राम पुत्र राम आधार को चिकित्सक मृत्यु घोषित कर दिया गया तथा ई-रिक्शा चालक साबिर अली पुत्र चुन्नू उम्र 42 वर्ष निवासी कसाई मोहल्ला नानपारा की हालत गंभीर होने के कारण बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया मौके पर थाना मोतीपुर क्राइम इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह तथा चौकी स्टाफ गायघाट ने अस्पताल पहुंचकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर लाश को पोस्टमार्टम हाउस बहराइच भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कार्तिक मास 2026: 27 अक्टूबर से शुरू होगा दामोदर मास, जानिए धनतेरस, दीपावली, छठ पूजा…
26 अक्टूबर का इतिहास इतिहास के पन्नों में 26 अक्टूबर: स्वतंत्रता, राजनीति, विज्ञान, शांति और…
महिलाएं इन 4 आसान टिप्स से भगाएं ड्राइविंग का डर, बनें बेफिक्र और आत्मनिर्भर AI…
भगवान वाल्मीकि जयंती विशेष: रामलीला से पहले क्यों लाई जाती है रामतीर्थ की अखंड ज्योति?…
करवा चौथ पर चांद-सा निखरेगा आपका रूप! घर पर ही करें बॉडी पॉलिशिंग, त्वचा बनेगी…
26 अक्टूबर विशेष: प्रस्तुति: अभिषेक कुमार इतिहास केवल उन लोगों की कहानी नहीं है, जिन्होंने…