Categories: Newsbeat

देवरिया के विभिन्न ब्लॉकों में सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर भर्ती शिविर 15 अप्रैल से शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद देवरिया में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस के तहत सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर और अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती एसआईएस इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत आयोजित होगी।
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सभी विकास खंड मुख्यालयों पर तिथिवार भर्ती शिविर लगाए जाएंगे, जिसमें कोई भी अभ्यर्थी अपनी सुविधा अनुसार किसी भी ब्लॉक में भाग ले सकता है। भर्ती कार्यक्रम की शुरुआत 15 अप्रैल को सलेमपुर ब्लॉक से होगी, जबकि 16 अप्रैल को बरहज, 17 अप्रैल को भटनी, 18 अप्रैल को भलवनी, 20 अप्रैल को भागलपुर, 21 अप्रैल को लार, 22 अप्रैल को पत्थरदेवा, 23 अप्रैल को रामपुर कारखाना, 24 अप्रैल को तरकुलवा, 25 अप्रैल को बैतालपुर और 27 अप्रैल को गौरीबाजार ब्लॉक में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
डिप्टी कमांडेंट के अनुसार एसआईएस इंडिया एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जो सुरक्षा सेवाएं प्रदान करती है और प्रशिक्षुओं को एनडीआरएफ के मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाता है। चयनित अभ्यर्थियों को जौनपुर स्थित प्रशिक्षण केंद्र भेजा जाएगा, जहां एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में तैनाती दी जाएगी, जिनमें लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या जैसे प्रमुख शहरों के होटल, मंदिर, रेलवे, मेट्रो और अस्पताल शामिल हैं।
भर्ती के लिए सुरक्षा सैनिक पद हेतु न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल पास, लंबाई 167.5 सेमी, सीना 80-85 सेमी, आयु 19 से 40 वर्ष तथा वजन 56 से 90 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। वहीं सुपरवाइजर पद के लिए इंटरमीडिएट पास, लंबाई 170 सेमी और आयु 19 से 40 वर्ष निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों का 350 रुपये में ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा और उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
नौकरी के दौरान चयनित कर्मियों को पीएफ, ईएसआई और ग्रेच्युटी जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। प्रशासन ने इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में संबंधित ब्लॉकों में पहुंचकर साक्षात्कार में भाग लें और इस अवसर का लाभ उठाएं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

7 minutes ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

12 minutes ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

18 minutes ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…

23 minutes ago

मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी पहल, विश्वविद्यालय में जल्द शुरू होगी नेट-जेआरएफ कोचिंग

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा मेधावी विद्यार्थियों के लिए यूजीसी नेट/जेआरएफ…

30 minutes ago

अभिनव सिंह के शानदार बल्लेबाजी से प्रशासन ने चिकित्सा विभाग को 08 विकेट से हराया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश में एवं मंडल…

36 minutes ago