संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के दरुआजप्ती-अदलत गांव स्थित लक्ष्मी ब्रिक्स फील्ड ईंट भट्ठे पर कार्यरत मजदूरों पर दबंगों द्वारा किए गए जानलेवा हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। लाठी-डंडों एवं कथित असलहों से लैस हमलावरों ने मजदूरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिसमें एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़ितों ने 15 नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित हरवीर पुत्र विजेंद्र सिंह, निवासी अलीगढ़ के अनुसार 11 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे वह अपने साथी मजदूर गौरव, सौरभ, लालाराम, लवकुश व विपिन के साथ भट्ठे पर काम कर रहा था। तभी गांव के सोमनाथ पुत्र धनश्याम, सवेश पुत्र सुरेंद्र, सोनू पुत्र सुरेंद्र, लल्लन पुत्र राजेश समेत लगभग 15 अन्य लोग हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया।
पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने मजदूरों को घेरकर बेरहमी से पीटा। हमले में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल संतकबीरनगर रेफर कर दिया। अन्य मजदूर किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकले।
पीड़ितों का कहना है कि हमलावरों ने दोबारा भट्ठे पर काम करने पर जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे मजदूरों में भय और दहशत का माहौल है। हरवीर ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई, मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा बकाया मजदूरी दिलाने की मांग की है।
पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…
प्रदेश सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ नगर…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)जूरिस्ट्स फेडरेशन (जुरिस्ट्स फेडरेशन) के अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने संगठन के विस्तार,…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान घर…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार लगातार…