अभिनव सिंह के शानदार बल्लेबाजी से प्रशासन ने चिकित्सा विभाग को 08 विकेट से हराया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश में एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी बालेन्द्र पाल के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल क्रीडा स्थल में चल रही अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार 11 अप्रैल 2026 को पहला मैच प्रशासन और चिकित्सा के बीच खेला गया। चिकित्सा विभाग की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 140 रन बनाए। चिकित्सा विभाग की टीम की तरफ से सत्येंद्र ने 38 बाल पर पांच चौके की मदद से 40 रन, राम भुवन ने 23 बाल पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन और डॉक्टर आशीष गुप्ता ने 20 बाल पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए। प्रशासन की तरफ से वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर यशवीर सिंह ने तीन ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बलेंद्र पाल ने तीन ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लिए इसके अतिरिक्त मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर पुष्पेंद्र वैश, धनंजय, राकेश और अमित ने एक-एक विकेट लिया। 141 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रशासन की टीम ने 11.4 ओवर में दो विकेट पर 145 रन बनाकर मैच जीत लिया और पूरे दो अंक प्राप्त किया। प्रशासन की तरफ से वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव सिंह ने शानदार बैटिंग करते हुए 16 बाल पर 9 चौके और दो छक्के की मदद से 52 रन, ऋषि कपूर ने 15 बाल पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 27 रन, राकेश ने 14 बाल पर तीन चौके की मदद से 17 रन और वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बलेंद्र पाल ने 15 बाल पर तीन चौके की मदद से 16 रन बनाए। चिकित्सा विभाग की तरफ से सत्येंद्र ने तीन ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए।16 बाल पर 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेलने वाले वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर यशवीर सिंह के द्वारा दिया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ग्रहों की चाल, उम्मीदों के सवाल; मेष से मीन तक पढ़िए भाग्य का हाल!

पंचांग और राशिफल | 5 नवंबर 2026, गुरुवारपंचांग की जरूरी जानकारी (लगभग 150 शब्द)दिन: गुरुवार,…

7 hours ago

आओ, किसी के घर का भी दिया जलाएँ!

🪔 विशेष कविता | दीपावली संदेश 🪔आओ, किसी के घर का भी दिया जलाएँ!इस दीपावली…

7 hours ago

जब अकबर ने हेमू को हराया, भारत ने मंगल की ओर बढ़ाया कदम

5 नवंबर का इतिहास इतिहास के पन्नों में 5 नवंबर की खास जगह है। इसी…

7 hours ago

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को ऐतिहासिक झटका!

कांग्रेस पर डेमोक्रेट्स का कब्जा, क्या 2028 की सत्ता की पटकथा अभी से लिखी गई?…

7 hours ago

यूपी के 75 जिलों में बदले मतदान केंद्रों का गणित, 1.73 लाख बूथों पर जारी होगी नई वोटर लिस्ट

Ai निर्मित यूपी में मतदाता सूची से पहले बड़ा बदलाव! 3,786 बूथ घटे, अब 1.73…

7 hours ago