सड़क निर्माण को लेकर विवाद, युवक ने आत्मघाती कदम उठाने का किया प्रयास

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र के नगरा मोड़ पर प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य को लेकर उस समय विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर सुनील कुमार के निर्देश पर एक संयुक्त टीम का गठन किया गया था, जिसमें नायब तहसीलदार दुर्गेश कुमार, कानूनगो तारकेश्वर सिंह, हल्का लेखपाल कौशलेंद्र पांडेय तथा थाना अध्यक्ष सिकंदरपुर शामिल थे।उक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया गया। जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत सिकंदरपुर द्वारा डूडा (DUDA) योजना के अंतर्गत इस सड़क निर्माण कार्य के लिए धनराशि पहले ही स्वीकृत की जा चुकी थी और कार्य प्रारंभ भी हो गया था। निर्माण कार्य के तहत मिट्टी भराई का कार्य चल रहा था, तभी अचानक कुछ महिलाओं ने विरोध करते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य को रुकवा दिया और दोनों पक्षों को अगले दिन थाने पर उपस्थित होकर अपनी-अपनी बात रखने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रथम पक्ष के धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक को फोन कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्य को पूरी तरह से स्थगित कर दिया गया।इसी बीच विवाद के तनाव के चलते एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। नगर क्षेत्र के ही 20 वर्षीय युवक हेमंत कुमार, पुत्र राजू ने कथित रूप से मिट्टी का तेल पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत अपने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुरक्षित घर भेज दिया गया।घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों के बीच वार्ता कर समाधान निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि स्थिति को सामान्य किया जा सके और निर्माण कार्य को पुनः सुचारु रूप से शुरू कराया जा सके।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नशा तस्करों और फरार अपराधियों पर दो राज्यों की पुलिस का शिकंजा, संयुक्त छापेमारी की तैयारी

AI निर्मित बॉर्डर पार कर बच नहीं पाएंगे अपराधी! सिंगरौली-सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान,…

2 minutes ago

सिसवा में दिखेगी वृंदावन के प्रेम मंदिर की झलक, तीन तलों पर सजेगी भव्य धार्मिक झांकी

दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के साथ शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण के होंगे दर्शन महराजगंज…

17 minutes ago

आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

सी श्रेणी के फीडबैक वाले मामलों पर विशेष ध्यान देकर ए श्रेणी में लाने के…

2 hours ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और फरियादियों को राहत दिलाने के उद्देश्य…

2 hours ago

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 20 हजार रुपये

बरियारपुर की साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर कराई धनराशि वापस देवरिया (राष्ट्र की…

2 hours ago