यौन उत्पीड़न करने की मिली 7 वर्ष की सज़ा के साथ जुर्माना

जौनपुर। (राष्ट्र की परम्परा) नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर उसका यौन उत्पीड़न करने वाले एक आरोपी को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/ पाक्सो ऐक्ट (अनन्य) काशी प्रसाद सिंह यादव ने दोषी करार देते हुए 7 वर्ष की सज़ा सुनाई है तथा 10 हजार रुपये अर्थ दण्ड लगाया है। इस मामले में कुल सात चश्मदीदों ने गवाही दी है।
सरपतहां थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 555/2014 के आरोपी रिंकू पुत्र बद्री हरि निवासी सुइथाकला मामले की सुनवाई करते हुए आज न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/ पाक्सो एक्ट (अनन्य) काशी प्रसाद सिंह यादव ने दोषसिद्ध अभियुक्त रिंकू को विशेष सत्र परीक्षण अन्तर्गत धारा 363, 366 भा०द०सं० व धारा-4 पॉक्सो ऐक्ट, थाना-सरपतहाँ, जनपद-जौनपुर के मामले में निम्नानुसार दण्डित किया ।

धारा-363 भा०द०सं० के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध में तीन वर्ष के कठोर कारावास तथा मु0- 3,000 /- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया जाता है। अभियुक्त द्वारा अर्थदण्ड अदा न करने पर उसे दो माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

धारा-366 भा०द०सं० के अर्न्तगत दण्डनीय अपराध में पाँच वर्ष के कठोर कारावास तथा मु0-5,000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया जाता है। अभियुक्त द्वारा अर्थदण्ड अदा न करने पर उसे चार माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

धारा-4 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम-2012 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध में सात वर्ष कठोर कारावास से तथा मु0-10.000/- (दस हजार रूपये) के अर्थदण्ड से दण्डित किया जाता है। अभियुक्त द्वारा अर्थदण्ड अदा न करने पर उसे छः माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।अभियुक्त की सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

मुकदमे की पैरवी विशेष लोक अभियोजन पाक्सो ऐक्ट रमेश पाल और वेदप्रकाश तिवारी ने किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

एलपीजी आवंटन में नई गाइडलाइन लागू, आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…

6 hours ago

मिशन शक्ति फेज-5: जागरूकता अभियान से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…

6 hours ago

ओवरब्रिज मरम्मत का असर: जानिए कौन सा रास्ता रहेगा खुला, कौन बंद

देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…

6 hours ago

सेमीफाइनल में गंगा वॉरियर्स की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…

6 hours ago

रोजगार मेले में 38 युवाओं को मिली नौकरी, 175 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…

6 hours ago

सैनिक स्कूल परीक्षा में चमके ब्लूमिंग बड्स के छात्र, तीन का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…

7 hours ago