सेवानिवृत्त कर्मचारी के विदाई पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह

  • विद्युत विभाग में मास्टर क्राफ्ट मैन के पद पर कार्यरत रहे मिसबाहुद्दीन सिद्दीकी

– किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं निष्ठावान लोग : विनोद

राजापाकड़/कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा ) शालीन और शानदार इंसान होने के साथ साथ एक जुझारू ट्रेड यूनियन एक्टिविस्ट हैं सिद्दीकी : एके सिंह
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) के मुख्यालय मंडल कार्यालय पर, आज उपाध्यक्ष मिसबाहुद्दीन सिद्दीकी के सेवा निवृत्त होने पर विदाई व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। श्री सिद्दीकी रेलवे के विद्युत विभाग में मास्टर क्राफ्ट मैन के पद पर कार्यरत रहे।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए संघ के महामंत्री विनोद राय ने मिसबाहुद्दीन को समर्पित कार्यकर्ताओं बताया। कहा कि ऐसे निष्ठावान लोग किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। किसी भी सेवारत कर्मचारी के लिए आज के दौर में ट्रेड यूनियन ऐक्टिविस्ट के रूप में काम करना आसान काम नहीं है, लेकिन सिद्दीकी साहब यह काम बखूबी करते थे,।
संघ के प्रवक्ता एके सिंह ने उन्हें बहुत ही शालीन और शानदार इंसान होने के साथ साथ एक जुझारू ट्रेड यूनियन एक्टिविस्ट भी है। कहा कि मुद्दों को गढ़ने और उस पर रेल कर्मचारियों को जूझने का जुनून ‌पैदा करने की अद्भुत क्षमता इनके अंदर है।
युवा कार्यकर्ताओं के लिए ये सदैव प्रेरणा के स्रोत रहेंगे । इस समारोह में एसी कर्मचारियों के उत्पीड़न और गलत तरीके से 4 सीट देने पर विरोध प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों से भेदभाव ना किया जाए इसके लिए महामंत्री ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष को पत्र लिखकर बताया जाएगा। कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है इसका पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ अनवरत विरोध करता रहेगा। संचालन वरिष्ठ पदाधिकारी

कौशल कुमार ने किया। इस अवसर पर आरपी भट्ट, पेंशन एसोसिएशन के महामंत्री बीके राय, मनोज कुमार द्विवेदी, देवेंद्र यादव, आरके शर्मा, विश्वप्रकाश मिश्र, कौशल कुमार सिंह, सतीश अवस्थी, अरूण कुमार शुक्ला , दीपक चौधरी, कुलदीप मणि, इश्वर चंद्र विद्यासागर, बिक्रम प्रसाद , कृष्ण मोहन मिश्र, अरूण कुमार अग्रवाल , वैभव श्रीवास्तव , निशांत यादव सहित तमाम रेलवे के नेता और कर्मचारी उपस्थित थे।

कांटावाला संवर्ग में शीघ्र दी जाए पदोन्नति : विनोद

  • पीआरकेएस ने रेलवे बोर्ड से की मांग
    रेलवे बोर्ड में गत 12 अक्टूबर को को कांटावाला संवर्ग के पुनर्गठन की बैठक हुई। बैठक एनएफआईआर के महामंत्री एम राघवैया, उपाध्यक्ष बीसी शर्मा व जोनल सचिव रमेश मिश्रा ने भाग लिया। बैठक में डा. राघवैया द्वारा जोर दिया गया कि कांटावाला संवर्ग जो सीधे संरक्षा कोटि से जुड़ा हुआ है। कठिन कार्यों के आधार पर ग्रेड पे 4200, 2800 तथा 1900 व 1800 में बिना मैचिंग सरेंडर के पदोन्नति दिया जाय। उन्होंने रेलवे बोर्ड द्वारा प्रस्तावित प्रतिशत के सुधार पर तार्किक प्रतिशत के अनुपात में संशोधित करने का आग्रह किया है।
    कांटा वाला संवर्ग के पदोन्नति, कार्य के घंटों में कमी की समस्या के संबंध में पीआरकेएस के महामंत्री विनोद राय द्वारा बार-बार मुद्दा उठाया जाता रहा है। कांटा वाला संवर्ग में पदोन्नति का प्रतिशत शीघ्र बढ़ाए जाने के संबंध में बहुत जल्द रेलवे बोर्ड में बैठक होगी। जिससे इस संवर्ग को पदोन्नति का लाभ मिल सके।
Editor CP pandey

Recent Posts

मंदिरों की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए ‘सनातन बोर्ड’ गठन की मांग

, समाजसेवियों ने उठाई आवाज जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवी सनी कपाही, टीम "मे आई…

20 hours ago

बीबीएयू में 14 जुलाई से शुरू होगी स्नातक प्रवेश प्रक्रिया, 27 पाठ्यक्रमों की 1528 सीटों पर होगा प्रवेश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

24 hours ago

डीएम ने उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा की, तीन दिन में समितियों तक खाद पहुंचाने के निर्देश

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार…

24 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों ने हासिल किया ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के सात शोधार्थियों ने…

1 day ago

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को सौंपा 5 बिन्दुओं पर मांग पत्

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)जनपद बस्ती के विधानसभा क्षेत्र हर्रैया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर…

1 day ago

नवीन आयकर अधिनियम-2025 की जानकारी देने को जागरूकता संगोष्ठी आयोजित, 15 से 31 जुलाई तक लगेगा शिकायत निवारण शिविर

बलिया(राष्ट्र क़ी परम्परा ) आयकर विभाग, बलिया द्वारा वित्त मंत्रालय की'प्रारम्भ-2026' पहल के अंतर्गत शुक्रवार…

1 day ago